देहरादून: उत्तराखंड BJP अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा,'''पर्यवेक्षक व प्रभारी सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून पहुंचेंगे। उसके बाद हम दोपहर 3 बजे विधानसभा की बैठक में नेता (सीएम) का चुनाव करेंगे। फिर हम सरकार गठन के लिए राज्यपाल से मिलेंगे। संभावना यही है कि सीएम विधायकों में से एक हो|
उत्तराखंड के पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा,'''मख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि संवैधानिक संकट खड़ा हो गया था इसलिए मुझे CM पद से इस्तीफा देना पड़ा। यह सच्चाई है। आज शाम 3 बजे विधायकों की मीटिंग है। उसके बाद पता चलेगा कि कौन उत्तराखंड BJP विधानमंडल और सरकार का नेतृत्व करेगा|
शुक्रवार को नाटकीय घटनाक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आखिरकार राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंपा| तीरथ सिंह रावत ने देर रात देहरादून में राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को अपना इस्तीफा सौंपा| हालांकि अगले सीएम के चुनाव तक वो कार्यवाहक सीएम बने रहेंगे| वे मुख्यमंत्री के पद पर चार महीने ही रहे|
तीरथ सिंह रावत ने ने कहा,''मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। संवैधानिक संकट को देखते हुए मुझे लगा कि मेरे लिए इस्तीफा देना सही है। मैं केंद्रीय नेतृत्व और पीएम मोदी का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे अब तक हर मौका दिया है|