नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब थमती नजर आ रही है। देश में आज लगातार तीसरे दिन नए कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख से कम रही है। हालांकि गुरुवार को सामने आए मौतों के आंकड़ों ने सबकी चिंता और बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से छह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जो अबतक का एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
भारत में 60 दिनों बाद कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 12 लाख से कम हुए। देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के एक लाख से कम नए मामले आए| भारत में पिछले 24 घंटे में 6,148 की मौत हुई है|
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार,''भारत में COVID-19 के 94,052 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,91,83,121 हुई। 6,148 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,59,676 हो गई है। 1,51,367 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,76,55,493 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,67,952 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,79,261 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,27,26,693 हुआ।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,'भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,04,690 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37,21,98,253 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं|