मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई के पश्चिम मलाड के न्यू कलेक्टर कंपाउंड में बीती रात 11 बजे के करीब रिहायशी इमारतें ढह जाने से 11 लोगों की मौत है गई और 7 घायल हो गए। मुंबई के मलाड वेस्ट में देर रात भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए | मृतकों में 8 बच्चे शामिल हैं| तलाशी और बचाव अभियान जारी है।
रेसक्यू टीम ने महिलाओं और बच्चों समेत 18 लोगों को बचा लिया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है| हादसे के बाद इसके पास की दो और जर्जर इमारत को अहतियातन गिरा दिया गया है| फिलहाल वहां रेसक्यू ऑपरेशन जारी है| रात 11 बजे के करीब मालाड के मालवणी में एक मंजिला मकान गिर गया था| हादसा न्यू कलेक्टर कंपाउंड में 72 नम्बर प्लॉट पर हुआ| दमकलकर्मी अब भी मलबा हटाने में जुटे हैं|
एडिशनल सीपी दिलीप सावंत ने कहा कि,''कल रात से 18 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 11 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग घायल हैं। पुलिस घटना की पूरी जांच करेगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी|
मुंबई में इमारत ढहने की घटना पर संयुक्त सीपी(कानून और व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा कि,''मुंबई पुलिस इमारत के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 304(2)(गैर इरादतन हत्या) में मामला दर्ज करेगी। उन्होंने हाल ही में चक्रवात ताऊते के बाद इमारत में कुछ बदलाव किए थे|
महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा कि,''मलाड पश्चिम में इमारत गिरने की घटना में मृतकों के परिवारों को मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये दिए जाएंगे| मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मलाड पश्चिम में इमारत ढहने से घायल हुए लोगों से कांदिवली के अंबेडकर अस्पताल में मुलाकात की।