नई दिल्ली: कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है लेकिन चिंता की बात यह है कि मृतकों की संख्या में कमी नहीं देखी जा रही है| भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के दैनिक मामले 80,834 आए हैं| मौजूदा समय में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की बात करें तो इनकी संख्या 11 लाख से कम हो गई है।
भारत में आज 71 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.25% है, जो लगातार 20 दिनों से 10% कम है। पॉजिटिविटि रेट बढ़कर 95.26% हो गया है| हालांकि इस खतरनाक वायरस से होने वाली दैनिक मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंताजनक है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार,'भारत में COVID19 के 80,834 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,94,39,989 हुई। 3,303 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,70,384 हो गई है। 1,32,062 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,80,43,446 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,26,159 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,84,239 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25,31,95,048 हुआ।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,'भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,00,312 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37,81,32,474 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं|