मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भारत में पिछले 24 घंटे में 2,219 की COVID19 संक्रमण से गई जान, लगातार दूसरे दिन दर्ज किए गए एक लाख से कम मामले

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब थमती नजर आ रही है। देश में आज लगातार दूसरे दिन नए कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख से कम रही है। देश में बीते 24 घंटे में 92,596 नए कोरोना मर…

भारत में पिछले 24 घंटे में 2,219 की COVID19 संक्रमण से गई जान, लगातार दूसरे दिन दर्ज किए गए एक लाख से कम मामले
भारत में पिछले 24 घंटे में 2,219 की COVID19 संक्रमण से गई जान, लगातार दूसरे दिन दर्ज किए गए एक लाख से कम मामले | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब थमती नजर आ रही है। देश में आज लगातार दूसरे दिन नए कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख से कम रही है। देश में बीते 24 घंटे में  92,596 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 2,219 की संक्रमण से जान चली गई। अच्छी बात यह  रही कि इस दौरान 1 लाख 62 हजार 664 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लागू पाबंदियों में ढील दी जा रही है



द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार,''भारत में COVID19 के 92,596 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,90,89,069 हुई। 2219 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,53,528 हो गई है।  1,62,664 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,75,04,126 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 12,31,415 है।




देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा  23,90,58,360 हो गया है।



भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,85,967 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37,01,93,563 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।