मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

कानपुर में भीषण सड़क हादसा: सचेंडी इलाके में बस और ऑटो की भिड़ंत में 17 लोगों की मौत, PM मोदी और CM योगी ने दुख जताया

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के थाना सचेंडी इलाके में मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया है। प्राइवेट शताब्दी बस, सवारी भरा लोडर और टेंपो में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हुई…

कानपुर में भीषण सड़क हादसा: सचेंडी इलाके में बस और ऑटो की भिड़ंत में 17 लोगों की मौत, PM मोदी और CM योगी ने दुख जताया
कानपुर में भीषण सड़क हादसा: सचेंडी इलाके में बस और ऑटो की भिड़ंत में 17 लोगों की मौत, PM मोदी और CM योगी ने दुख जताया | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के थाना सचेंडी इलाके में मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया है। प्राइवेट शताब्दी बस, सवारी भरा लोडर और टेंपो में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हुई है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि सचेंडी में बस और लोडर के बीच सीधी टक्कर हुई थी, जिसके बाद बस पलट गई| मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। एंबुलेंस से घायलों को हैलट अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं CM योगी ने मृतकों के परिजनों के लिये 2-2 लाख की राहत राशि का ऐलान किया है।



कानपुर के सचेंडी में हुई मार्ग दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और CM योगी ने गहरा दुख जताया है। जानकारी के मुताबिक कानपुर के सचेंडी में शताब्दी बस, सवारी भरा लोडर और टेंपो में जबरदस्त भिडंत हो गई। वाहनों में सवार कई लोग दब गए हैं। उन्हें बाहर निकाला जा रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। लोगों की मदद से बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को आनन-फानन में लोडर से ही हैलट भेजा जा रहा है। अभी कई और लोग दबे हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश चल रही है।




वहीं वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच हरसंभव सहायता करने के दिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला व पुलिस प्रशासन को घटना में राहत कार्य करने के साथ ही घायलों का बेहतर इलाज किए जाने के आदेश दिए हैं। कानपुर रेंज के IG मोहित अग्रवाल ने 17 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। प्रवाइवे बस के सामने आ रहे ऑटो की आमने सामने की टक्कर हो गई।'चार लोगों का हैलेट अस्पताल में इलाज चल रहा है. 





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं|  प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकरी दी है| 




साथ ही पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की| बयान के मुताबिक, भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा प्रधानमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा| वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा| CM योगी ने मृतकों के परिजनों के लिये राहत राशि का ऐलान किया है। परिजनों को 2-2 लाख की राहत राशि देने की घोषणा की गई है।




जानकारी के मुताबिक, बस शताब्दी ट्रेवल्स की थी, जो काफी स्पीड में थी, लखनऊ से दिल्ली जा रही थी| सचेंडी के किसान नगर क्षेत्र में नहर के पास तेज रफ्तार सवारियों से भरी बस व लोडर में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सवारियों में चीख-पुकार मच गई और हाइवे पर जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सचेंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची गई और स्थानीय लोगों की मद्द से क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को बाहर निकालते हुए राहत कार्य शुरु किया। इस दौरान क्षतिग्रस्त वाहनों से किसी घायलों को निकालने में पुलिस व ग्रामीणों के पसीने छूट गए। आनन-फानन घायलों को एम्बुलेंस से हैलट अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई। वही अस्पताल में प्राचार्य डॉ आरबी कमल के साथ सीएमओ नेपाल सिंह मौके पर पहुंच गए हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।