नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| 6 अगस्त की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 19 लाख 60 हज़ार के पार पहुँच गया है|
पिछले 24 घंटे के आंकड़ों की बात करें तो देश में 56 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए है| वहीं इस संक्रमण से 24 घंटे में 904 लोगों की मौत हुई है| देश में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 19 लाख 64 हजार 536 लोग संक्रमित हो चुके हैं| पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस 904 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों का कुल आंकड़ा 40 हजार 699 हो गया है|
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक,''भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 56,282 नए मामले सामने आए और 904 मौतें हुईं। देश में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19,64,537 है जिसमें 5,95,501 सक्रिय मामले, 13,28,337 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 40,699 मौतें शामिल हैं:
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में पांच अगस्त तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 2,21,49,351 है। जिसमें 6,64,949 नमूनों का परीक्षण गुरुवार को ही किया गया है।