मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भारत में पिछले 24 घंटों में 553 लोगों की मौत और आए कोरोना के 28,498 नए मामले , COVID-19 मरीज़ों की संख्या बढ़कर 9,06,752

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| भारत में14 जुलाई यानी मंगलवार को एक दिन में 28,498 नए COVID-19 मामले आए सामने आए हैं| इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों…

भारत में पिछले 24 घंटों में 553 लोगों की मौत और आए कोरोना के 28,498 नए मामले , COVID-19 मरीज़ों की संख्या बढ़कर 9,06,752
भारत में पिछले 24 घंटों में 553 लोगों की मौत और आए कोरोना के 28,498 नए मामले , COVID-19 मरीज़ों की संख्या बढ़कर 9,06,752 | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| भारत में14 जुलाई यानी मंगलवार को एक दिन में 28,498 नए COVID-19 मामले आए सामने आए हैं| इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 9,06,752 हो गई है| पिछले 24 घंटों में 553 लोगों की वायरस से मौत हुई है| अब देश में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर, 23,727 हो गई है|





केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक,''भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 28,498 नए मामले सामने आए हैं और 553 मौतें हुई हैं।कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 9,06,752 हो गई है जिसमें 3,11,565 सक्रिय मामले, 5,71,460 ठीक /डिस्चार्ज /माइग्रेट और 23,727 मौतें शामिल हैं|




भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 13 जुलाई तक कोरोना के लिए 1,20,92,503 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 2,86,247 नमूनों परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया।





मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया है कि राज्य सरकार पूरे राज्य में फिर से लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। इसको लेकर सरकार मंगलवार यानी आज फैसला ले सकती है। आज एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई गई है। बता दें कि पहले से ही राजधानी पटना समेत राज्य के 10 से ज्यादा जिलों में लॉकडाउन लागू किया जा चुका है।





दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया भर में इस वायरस से मरने वालों की संख्या पांच लाख 75 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 32 लाख 35 हजार को पार कर गया है। जबकि 76 लाख 96 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।