मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मीनाक्षी लेखी ने केजरीवाल को बताया 'अव्वल दर्जे का नाटकबाज, पूछा- डिग्री IIT की है या NSD की

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर लिया| इस आरोप के बाद 'आप' और बीजेपी में…

मीनाक्षी लेखी ने केजरीवाल को बताया 'अव्वल दर्जे का नाटकबाज, पूछा- डिग्री IIT की है या NSD की
मीनाक्षी लेखी ने केजरीवाल को बताया 'अव्वल दर्जे का नाटकबाज, पूछा- डिग्री IIT की है या NSD की | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर लिया| इस आरोप के बाद 'आप' और बीजेपी में जुबानी जंग चल रही है| 



केजरीवाल की नजरबंदी पर BJP ने कहा कि, केजरीवाल हाउस अरेस्ट नहीं रेस्ट इन हाउस है। सबको पता है कि ये नाटक में बिल्कुल अव्वल दर्जे के हैं| भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि,'' हमने पिछली रात के वीडियो फुटेज देखे हैं जिसमें देखा जा सकता है,वे आसपास घूम-फिर रहे है|



भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि,''सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में केजरीवाल एक कार्यक्रम में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, हमें नहीं पता कि उसने शादी के कुछ समारोह में क्या खाया था कि वह हाउस अरेस्ट नहीं रेस्ट इन हाउस है। हर कोई जानता है कि वह नाटक में उत्कृष्ट है|




मीनाक्षी लेखी ने कहा कि,''हमारे पास वीडियो है जिसमें वे कल रात 9 बजे के आसपास यहां से घूमफिर कर गए हैं, बाहर ये नाटक चालू कर रखा है। सबको पता है कि ये नाटक में बिल्कुल अव्वल दर्जे के हैं।मुझे तो कभी-कभी शक होता है कि इनकी डिग्री IIT की है या NSD की है|




बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा कि,'दिल्ली CM झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं। उनका ये चरित्र बन गया है कि एक झूठ बोलों,वो झूठ पकड़ा जाए,तो वो झूठ छुपाओं और दूसरे पर चले जाओ। आज सुबह से आम आदमी पार्टी और उनके नेता झूठ भी बोल रहे हैं, अनर्गल बयान भी दे रहे हैं और धोखे एवं फरेब की राजनीति कर रहे हैं|



गौरव भाटिया ने कहा कि,''मैं स्पष्ट कर दूं केजरीवाल जी का घर में नजरबंदी नहीं हुई है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं, केजरीवाल जी आपके घर के बाहर कैमरा होंगे तुरंत निकलिए पूरी दिल्ली को देखने दीजिए। क्या आप नज़रबंदी में रखे जा रहे हैं कि नहीं? सच सामने आ जाएगा, दूध का दूध पानी का पानी हो जाए|




किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के दिन आज सुबह आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर के अंदर नजरबंद कर दिया है, वह कल सिंघु सीमा पर किसानों से मिलने के लिए गए थे तभी से उन्हें नज़रबंद किया हुआ है। किसी को भी उनका निवास छोड़ने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।




हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इन दावों को खारिज किया है| पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री को नजरबंद नहीं किया गया है| दिल्ली पुलिस के  खंडन के बाद केजरीवाल से मिलने पहुंचे CM मुख्यमंत्री आवास के बाहर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,''उपमुख्यमंत्री तक को मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दे रहे, और अमित शाह की पुलिस कह रही है कोई हाउस अरेस्ट नहीं है? क्या हमारे देश के किसान के साथ खड़ा होना इतना बड़ा गुनाह है?



मनीष सिसोदिया ने कहा कि,'CM निवास के पास कई MLA खड़े हैं. पुलिस अंदर नहीं जाने दे रही है. फिर भी पुलिस झूँठ बोल रही है कि कोई हाउस अरेस्ट नहीं है. Arvind Kejriwal जी ने किसानों को जेल में डालने के इनके मंसूबे नाकामयाब कर दिए थे, अब इनको डर है कि कहीं वो किसानों के बंद को समर्थन देने न निकल पड़ें|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।