नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी नेता जया बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा,' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल टोपी से इतने घबराएं हुए हैं कि फीते पर फीते काट रहें और शिलान्यास कर रहे हैं| जया बच्चन ने कहा,''जैसे-जैसे यूपी का चुनाव आ रहा है वो लाल टोपी से इतने घबराएं हुए हैं कि फीते पर फीते काट रहें और शिलान्यास कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर को अच्छी तरह बनने के लिए वहां पर जिनकी छोटी-छोटी दुकानें थी उनको आपने तो वहां से हटा दिया। क्या आपने उन्हें मुआवज़ा दिया?
गौरतलब है कि,''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के वाराणसी दौरे पर हैं और उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया।
इससे पहले, समाजवादी पार्टी नेता जया बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'लाल टोपी' वाले बयान पर पलटवार किया था| संसद परिसर में जया बच्चन ने कहा,' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खतरा है कि लोग लाल टोपी पहन कर बड़ी संख्या में आ रहे हैं| मोदी के लिए ये खतरे की घंटी है |कल गोरखपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं यानि खतरे की घंटी है|
जया बच्चन ने कहा,'प्रधानमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद कि वो हमारी पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। उनके लिए खतरा है कि लोग लाल टोपी पहन कर बड़ी संख्या में आ रहे हैं, उनके लिए ये खतरे की घंटी है|
समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन ने कहा कि जब भी मौका मिलता है मैं लाल टोपी पहनती हूं. पूरे बंगाल के चुनाव में मैंने लाल टोपी पहनी थी| मुझे लाल टोपी पर गर्व है, मैं काली टोपी नहीं पहनती| उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बोलने से क्या होता है, आपका काम बताएगा| आप पांच साल वहां बैठे रहे, आपने क्या किया? यह पब्लिक बता देगी| वो घबराए हुए हैं, कुछ भी बोल रहे हैं|
जया बच्चन ने कहा कि उनका सम्मान है, वो प्रधानमंत्री हैं| उस कुर्सी का सम्मान है, भले ही व्यक्ति का ना हो| प्रधानमंत्री की आदत है कि वो एक दो जुमले छोड़ देते हैं और फिर उसी पर प्रचार करते हैं| लेकिन सिर्फ बात करने से कुछ नहीं होगा, काम करके दिखाइए|