मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बलिया गोलीकांड: भाजपा अध्यक्ष ने विधायक सुरेंद्र सिंह के बयानों पर जताई नाराजगी, घटना की जांच से दूर रहने की चेतावनी

लखनऊ: बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के समर्थन में खुलकर बयानबाजी करने वाले भारतीय जनता पार्टी MLA सुरेंद्र सिंह के बयान से भाजपा आलाकमान नाराज है। बलिया की घटना को लेकर भाजपा अध्यक्ष जग…

बलिया गोलीकांड: भाजपा अध्यक्ष ने विधायक सुरेंद्र सिंह के बयानों पर जताई नाराजगी, घटना की जांच से दूर रहने की चेतावनी
बलिया गोलीकांड: भाजपा अध्यक्ष ने विधायक सुरेंद्र सिंह के बयानों पर जताई नाराजगी, घटना की जांच से दूर रहने की चेतावनी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के समर्थन में खुलकर बयानबाजी करने वाले भारतीय जनता पार्टी MLA सुरेंद्र सिंह के बयान से भाजपा आलाकमान नाराज है। बलिया की घटना को लेकर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से कहा कि सुरेंद्र सिंह को बता दो कि वे घटना की जांच से दूर रहें।


कांग्रेस इस मामले में जांच के खिलाफ कई बयान दे चुके भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह को लेकर लगातार हमलावर है, जिसके बाद बीजेपी ने विधायक पर सख्ती दिखाई है| सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को बलिया की घटना को लेकर फ़ोन किया|




भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बलिया की घटना को लेकर विधायक सुरेंद्र सिंह के बयानों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से बात की। उन्होंने पार्टी के यूपी प्रमुख से कहा कि वे, विधायक सुरेंद्र सिंह को बता दें कि घटना की जांच से दूर रहें। वर्ना पार्टी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी|यह जानकारी बीजेपी सूत्रों के द्वारा दी गई है।




आपको बता दें कि धीरेन्द्र सिंह ने दुर्जनपुर गांव में 15 अक्टूबर को पंचायत भवन पर राशन कोटे की दुकान को लेकर चल रही बैठक में तनातनी होने पर जय प्रकाश पाल की गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के समय बैरिया के एसडीएम सुरेश पाल, सीओ चन्द्रकेश सिंह समेत कई लोग वहां मौजूद थे। शासन ने इन दोनों अफसरों को निलम्बित कर दिया था। इस मामले में धीरेन्द्र के पक्ष में भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह भी खुलकर सामने आ चुके है। इसके बाद से मामले ने और तूल पकड़ रखा है। 




आरोपी पक्ष के बचाव मेंआरोपी पक्ष के बचाव में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने घेराव की धमकी देने लगे| सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि आरोपी उनका सहयोगी है और उसने आत्मरक्षा में गोली चलाया था| उन्होंने थाने का घेराव देने और सत्याग्रह करने की बात भी कही थी| उन्होंने यह भी कहा था कि 'मैं विधायक रहूं या नहीं रहूं स्वाभिमान और संस्कृति  की रक्षा जरूर करूंगा|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।