नई दिल्ली: जगत प्रकाश नड्डा जून 2024 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बने रहेंगे| भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई है| आज मंगलवार को पार्टी ने बताया,''भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ दिया गया|
राष्ट्रीय राजधानी में यहां भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। नड्डा के विस्तार का प्रस्ताव केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा रखा गया था और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से इस पर सहमति व्यक्त की गई।
सोमवार को हुई पहले दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा प्रमुख के रूप में नड्डा के कार्यकाल के विस्तार पर कोई चर्चा नहीं हुई थी|भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाए जाने की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा था कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन इस संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई.
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसकी जानकारी दी।
मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,''भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया है।'उन्होंने कहा, 'जेपी नड्डा के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी ने आज प्रस्ताव किया है, राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव को रखा है, और सभी भाजपा के सदस्यों ने इसे स्वीकार किया है। जेपी नड्डा को जून 2024 तक के लिए भाजपा के अध्यक्ष के रूप में इनका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है|