मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

देश के अन्नदाता के मुँह से रोटी और पैरों से ज़मीन छीनने पर तुली है मोदी सरकार: राहुल गांधी

मोगा/नई दिल्ली: नए किसान कानून के खिलाफ कांग्रेस ने आज पंजाब से ‘खेती बचाओ यात्रा’ की शुरुआत की है| कांग्रेस के 'Kheti Bachao Yatra' के पहले दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कृषि कानून के खि…

देश के अन्नदाता के मुँह से रोटी और पैरों से ज़मीन छीनने पर तुली है मोदी सरकार: राहुल गांधी
देश के अन्नदाता के मुँह से रोटी और पैरों से ज़मीन छीनने पर तुली है मोदी सरकार: राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

मोगा/नई दिल्ली: नए किसान कानून के खिलाफ कांग्रेस ने आज पंजाब से ‘खेती बचाओ यात्रा’ की शुरुआत की है| कांग्रेस के 'Kheti Bachao Yatra' के पहले दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए आज पंजाब पहुंच गए है| इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सीएम अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत कई नेता ट्रैक्टर पर सवार हुए और ट्रैक्टर रैली का हिस्सा बने| ट्रैक्टरों के इस लंबे काफिले में कांग्रेस के कई सांसद, वरिष्ठ नेता, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लोग ट्रैक्टर चलाते नजर आए|




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि Kheti Bachao Yatra के पहले दिन पंजाब के किसान बहन-भाइयों से मिलकर एक नयी ऊर्जा का एहसास हुआ। आज मोदी सरकार देश के अन्नदाता के मुँह से रोटी और पैरों से ज़मीन छीनने पर तुली है। लेकिन आप अकेले नहीं हैं। मैं आपके हक़ की लड़ाई में हमेशा आपका साथ देने का वादा करता हूँ।





राहुल गांधी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि,''COVID19 के समय इन 3 कानूनों को लागू करने की क्या जरूरत थी? कानून लागू करने थे तो लोकसभा, राज्यसभा में बातचीत करते। PM कहते हैं कि किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं, अगर किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं तो लोकसभा, राज्यसभा में खुलकर बात क्यों नहीं की|




उन्होंने कहा कि किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं तो आपको खुलकर बात करनी चाहिए| किसान खुश है तो आंदोलन क्यों कर रहे हैं| अगर किसान इन कानूनों से खुश हैं तो वे देश भर में विरोध क्यों कर रहे हैं? पंजाब में हर किसान विरोध क्यों कर रहा है? 6 साल से नरेंद्र मोदी झूठ बोल रहे हैं| पहले नोटबंदी फिर जीएसटी और उसके बाद कोविड आया उद्योगपतियों का कर माफ किया गया, किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया|





राहुल गांधी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि,'ये लक्ष्य समझना इतना भी कठिन नहीं कि आपकी जमीन और आपका पैसा हिंदुस्तान के दो तीन सबसे बड़े अरबपति चाहते हैं। ये मोदी सरकार नहीं बल्कि अडानी और अंबानी की सरकार है।ये मामला आपकी जमीन और पैसे का है। जब भी ये चाहते थे, तो किसानों की जमीन छीन लेते थे। हमने इसका विरोध किया, भूमि अधिग्रहण बिल जैसे काले कानून को बदला और आपकी जमीन की रक्षा की। मार्केट रेट से चार गुना ज्यादा रेट आपको दिलवाया 




राहुल गांधी ने कहा कि,''नरेंद्र मोदी जी ने पहला काम ये किया कि ये नया कानून हमारे सामने लाकर रख दिया। हम संसद में लड़े और कहा कि हम किसान की जमीन आपको नहीं देंगे| नरेंद्र मोदी जी को अडानी और अंबानी चलाते हैं। मोदी जी को अडानी और अंबानी ही जीवन देते हैं, कैसे? मीडिया में 24 घंटे मोदी जी का चेहरा दिखाकर|सीधा सा रिश्ता है इनका कि नरेंद्र मोदी जी इनके लिए जमीन साफ़ करते हैं और ये मोदी जी को मीडिया में पूरा-पूरा समर्थन देते हैं|




राहुल गांधी ने कहा कि,''पंजाब-हरियाणा के किसानों ने देश को खाद्य सुरक्षा दी। भारत की सरकार ने ढांचा बनाया था। उस ढांचे में तीन खंभे थे - MSP, सार्वजनिक खरीद और मंडी व्यवस्था। इन तीन चीजों से हिंदुस्तान को गारंटी पर अनाज मिलता है और वो अनाज पंजाब-हरियाणा देते हैं|नरेंद्र मोदी जी इस व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं क्योंकि जब तक ये व्यवस्था रहेगी, तब तक उनके मित्र अडानी और अंबानी जैसे लोग हिंदुस्तान के किसानों का पैसा नहीं ले पाएंगे, उनसे उनकी जमीन नहीं छीन पाएंगे|




राहुल गांधी ने कहा कि,''इनका लक्ष्य MSP और सार्वजनिक खरीद को खत्म करने का है। ये जानते हैं कि जैसे ही MSP खत्म हुई या सार्वजनिक खरीद की व्यवस्था खत्म हुई तो हिंदुस्तान का किसान खत्म हो जाएगा|मैं आपको बताना चाहता हूँ कि कांग्रेस पार्टी हिंदुस्तान के किसान को कभी खत्म नहीं होने देगी। हम आपके साथ खड़े हैं और एक इंच भी पीछे नहीं हटने वाले|




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,'अंग्रेजों ने देश के किसानों को खत्म किया, रीढ़ की हड्डी को तोड़ा था, इसलिए अंग्रेज़ यहां राज़ कर पाए। वही लक्ष्य मोदी जी का है- किसान की रीढ़ की हड्डी तोड़ो और सबकुछ अडानी, अंबानी जैसे लोगों को सौंप दो। इस व्यवस्था को बदलने की जरूरत है|मैं इस बात को फिर से दोहराना चाहता हूँ कि पंजाब और हरियाणा के किसान एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे और नरेंद्र मोदी की सरकार के खिलाफ, इन क़ानूनों के खिलाफ़ लड़ेंगे और इन्हें हरा कर दिखाएंगे|





कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि,'' 'खेती बचाओ यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि मोदी सरकार के काले कानूनों से किसान त्रस्त हैं। ये किसानों का जनसैलाब उस मोदी सरकार को करारा जवाब है- जो अपने काले कानूनों पर अड़ी हुई है। किसानों की इस न्याय की लड़ाई में कांग्रेस किसानों के साथ है।किसानों के न्याय के लिए आरंभ हुई ट्रैक्टर रैली लोपों की तरफ बढ़ती हुई। ये ट्रैक्टर रैली संघर्ष का आगाज़ है- उस तानाशाही मोदी सरकार के खिलाफ जो अपने काले कानून थोप कर किसानों को कमजोर कर पूंजीपतियों का गुलाम बना रही है।




कांग्रेस ने कहा कि,' पंजाब के चाकर में हजारों ट्रैक्टरों के काफिले के साथ किसान श्री राहुल गांधी जी का स्वागत कर रहे हैं। ट्रैक्टरों का ये काफिला बयान कर रहा है कि किसानों के अधिकारों के लिये आरंभ हुई ये यात्रा अधिकारों को सुरक्षित करने तक थमेगी नहीं।पंजाब के चाकर में जनसमूह को संबोधित कर राहुल गांधी जी, कैप्टन अमरिंदर सिंह जी ने किसानों के अधिकारों के लिए चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन दिया। मोदी सरकार के काले कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में कांग्रेस किसान और किसान संगठनों के साथ है।




कांग्रेस ने कहा कि, 'खेती बचाओ यात्रा' के पहले दिन के अंतिम पडाव पर श्री राहुल गांधी जी जट्टपुरा में जनसमूह को संबोधित करते हुए। पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश का अन्नदाता मोदी सरकार के काले-कानूनों से स्वयं को प्रताड़ित महसूस कर रहा है। पंजाब से उठी बुलंद आवाज पूरे देश में गूंजेगी।किसानों के अधिकारों की लड़ाई के आरंभ में 'खेती बचाओ यात्रा' को किसानों का अपार समर्थन मिल रहा है। पंजाब से शुरू हुई यह यात्रा पूरे देश के अन्नदाताओं को मोदी सरकार के काले-कानूनों के खिलाफ संघर्ष करने का संदेश देगी।




राहुल गांधी ने सबसे पहले मोगा में एक रैली को संबोधित किया जिसमें उन्होंने साफ कह दिया कि कांग्रेस पार्टी कृषि कानूनों का विरोध करती रहेगी और किसानों का साथ देती रहेगी जब तक सरकार उनकी एमएसपी की मांग नहीं मान लेती| राहुल गांधी ने पंजाब के किसानों से वादा किया है कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद कृषि क्षेत्र से जुड़े इन तीनों कानून को हटा दिया जाएगा| बता दें कि राहुल गांधी आज पंजाब और हरियाणा के तीन दिवसीय दौरे पर हैं| पंजाब के मोगा इस ट्रैक्टर यात्रा की शुरुआत हुई| ये यात्रा हरियाणा से गुजरती हुई दिल्ली तक जाएगी|




सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह आज लुधियाना में को संबोधित करते हुए काफी भावुक हो गए| उन्होंने कहा कि जब वह राहुल गांधी को सबसे पहले मिले थे तो वह एक छोटे बच्चे थे पर अपनी खिलौना जो भी गाड़ी थी उसको ठीक कर रहे थे| कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा राहुल गांधी की शख्सियत एक बहुत सुलझी हुई शख्सियत हैं| यही शख्सियत इस देश को आगे बढ़ा सकती है|उन्होंने आगे कहा कि मैं अकाल पुरख के चरणों में अरदास यानी प्रार्थना है कि वाहेगुरु इस शख्सियत को हमारे हिंदुस्तान में फतेह बकष ताकि हम इस देश को ऐसी हुकूमत बनाएं जहां पर हर एक हिंदुस्तानी एक बराबर समझा जाए|





Image








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।