मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं खुशबू सुंदर

नई दिल्ली: आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद खुशबू सुंदर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में खुशबू सुंदर भाजपा में शामिल…

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं खुशबू सुंदर
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं खुशबू सुंदर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद खुशबू सुंदर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में खुशबू सुंदर भाजपा में शामिल हुईं|




भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद खुशबू सुंदर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिलीं।कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को खुशबू सुंदर को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटा दिया था। सुंदर को दक्षिण भारत में कांग्रेस पार्टी के चर्चित चेहरों के रूप में देखा जाता था।




खुशबू सुंदर ने साल 2010 में राजनीति में एंट्री की उन्होंने डीएमके का दामन थामा था। तब तमिलनाडु में पार्टी सत्ता में थी। उस समय उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि मैंने सही निर्णय लिया है। मुझे लोगों की सेवा करना बहुत पसंद है। मैं महिलाओं की भलाई के लिए काम करना चाहती हूं।'



हालांकि चार साल बाद जब उन्होंने डीएमके छोड़ी तो कहा था, 'द्रमुक के लिए कड़ी मेहनत एक तरफा रास्ते की तरह था।' उसी साल 2014 में सोनिया गांधी से मिलने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गईं। तब उन्होंने कहा था, 'आखिरकार मैं अपने घर आ गई हूं। कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भारत के लोगों के लिए अच्छा और देश को एकजुट कर सकती है।'



साल 2019 के लोकसभा चुनाव के वक्त उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे एक शख्स को थप्पड़ मारती दिखाई दे रही थीं। इस पर सुंदर ने कहा था कि जब वह बंगलूरू सेंट्रल के इंदिरा नगर से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांग रही थीं, तभी भीड़ में खड़े एक शख्स ने उन्हें पीछे से पकड़ने की कोशिश की। ऐसा करने पर उन्होंने शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।