मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नवरीत सिंह के परिजनों से मिली प्रियंका गांधी, बोलीं- सबसे बड़ा जुल्म ये है कि जब सरकार शहीदों को आतंकवादी कहती है

रामपुर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को किसान ट्रैक्टर रैली में जान गंवाने वाले नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने यूपी के रामपुर पहुंची हैं| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांध…

नवरीत सिंह के परिजनों से मिली प्रियंका गांधी, बोलीं- सबसे बड़ा जुल्म ये है कि जब सरकार शहीदों को आतंकवादी कहती है
नवरीत सिंह के परिजनों से मिली प्रियंका गांधी, बोलीं- सबसे बड़ा जुल्म ये है कि जब सरकार शहीदों को आतंकवादी कहती है | फ़ोटो: TVL News

रामपुर:   भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को किसान ट्रैक्टर रैली में जान गंवाने वाले नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने यूपी के रामपुर पहुंची हैं| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले किसान के परिजनों से रामपुर में मुलाकात की| रामपुर जिले के दिबदिबा गांव पहुंचकर प्रियंका गांधी ने जान गंवाने वाले नवरीत सिंह को श्रद्धांजलि दी




डिबडिबा गांव में नवनीत सिंह की अंतिम अरदास कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने कहा,''एक शहीद का परिवार उसकी शहादत को कभी नहीं भूल सकता। आपका बेटा किसानों का समर्थन करने के लिए दिल्ली गया था लेकिन उसके साथ ऐसा हादसा हुआ कि वो वापस नहीं आया। कोई राजनीतिक साजिश के लिए वो वहां नहीं गया था, वो इसलिए गया क्योंकि उसके दिल में किसानों के लिए दुख था|



प्रियंका गांधी ने कहा,''सरकार कानूनों को आज वापस नहीं ले रही है जबकि उनको इसे वापस लेना चाहिए। ये किसानों के साथ बहुत बड़ा जुल्म हो रहा है लेकिन इससे बड़ा जुल्म ये है कि जब सरकार शहीदों को आतंकवादी कहती है और किसान के आंदोलन को अपने लिए एक राजनीतिक साजिश की तरह देखती है| 



प्रियंका गांधी ने कहा,'''आज मेरे साथ यहाँ आये हुए हजारों कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता आपके साथ है और मैं सरदार हरदीप सिंह जी को कहना चाहती हूँ कि आपके पोते की शाहदत हम व्यर्थ नहीं होने देंगे'| कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी ने कहा,'''मैंने परिवार से बात की उनका साफ कहना है कि न्यायिक जांच होनी चाहिए। हम पूरी तरह से किसानों के साथ खड़े हैं। अगर आप उस बाॅर्डर(गाज़ीपुर बाॅर्डर) की फोटो देखें तो ऐसा लगता है कि देश का बाॅर्डर है|




कांग्रेस ने ट्वीट किया,'' श्रीमती प्रियंका गांधी ने काले कानूनों के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए किसान नवरीत सिंह की माताजी के साथ मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की; इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। एक माँ-बाप के लिए अपने जवान बेटे को खोने का क्या दर्द होता है; ये समझने के लिए मानवीय संवेदनाओं का जिंदा होना जरूरी है। किसानों की लड़ाई लड़ते हुए अपनी शहादत देने वाले किसान नवरीत सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि। #कांग्रेस_सदैव_किसानों_के_साथ




कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट में लिखा,'''काले कानूनों के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए किसान नवरीत सिंह की अंतिम अरदास में शामिल होकर कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। #कांग्रेस_सदैव_किसानों_के_साथ





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।