नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है।केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन आज 61वां दिन है| 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड के लिए रूट मैप तैयार हो चुका है। किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर परेड के लिए रूट तैयार किया। बताया गया कि यूपी गेट से परेड शुरू होगी, जो आनंद विहार सीमापुरी होते हुए मेरठ तिराहे तक जाएगी।
-किसानों और पुलिस के बीच आम सहमती बन गई है। इसके तहत दिल्ली के बाहरी इलाकों में रैली निकाली जाएगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सीएपीएफ व गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा के लिए तैनात अन्य बलों को किसान ट्रैक्टर रैली को लेकर अलर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
गाज़ीपुर बॉर्डर (दिल्ली-यूपी) से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि,''ट्रैक्टर रैली को लेकर हम यहां से अक्षरधाम जाएंगे, अक्षरधाम से वापस आएंगे और फिर आनंद विहार होकर निकल जाएंगे। ये 46 किलोमीटर का रूट है। पुलिस हमारे साथ रहेगी|
-दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (इंटेलिजेंस) दीपेंद्र पाठक ने बताया कि,'गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालने की मांग का सम्मान करते हुए दिल्ली के 3 जगह से- सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर से बैरिगेट्स को हटाकर दिल्ली के अंदर मेन रोड पर कुछ किलोमीटर तक अंदर आने पर सहमति हुई है| टिकरी बॉर्डर से प्रवेश करने पर 63-64 किलोमीटर के स्ट्रेच, सिंघु बॉर्डर से 62-63 किलोमीटर के स्ट्रेच और गाजीपुर बॉर्डर से 46 किलोमीटर के स्ट्रेच की अनुमति है। ट्रैक्टरों को इस तरह से लाया जाए कि मार्च शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से हो|
दिल्ली पुलिस के साथ मीटिंग के बाद ने बताया कि,''दिल्ली पुलिस की तरफ से आधिकारिक रूप से 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने की इजाज़त मिल गई है। जितने भी साथी अपनी ट्रोलियां लेकर बैठें है। मैं उनसे अपील करता हूं कि सिर्फ ट्रैक्टर दिल्ली के अंदर लेकर आएं, ट्रोलियां न लेकर आएं|
किसानों के साथ दिल्ली पुलिस की बैठक खत्म हो चुकी है। इसके बाद किसान नेता योगेंद्र यादव ने बताया कि हमारे रूट मैप को पुलिस की लिखित अनुमति मिल गई है। पांच रूटों पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली नहीं दिल जीतने आ रहे हैं।
-कृषि क़ानूनों के खिलाफ टिकरी बाॅर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। एक प्रदर्शनकारी ने बताया, "आज पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से काफी ट्रैक्टर आ रहे हैं। हम 26 जनवरी को शांतिपूर्ण ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। टिकरी बाॅर्डर पर क़रीब दो-ढाई लाख ट्रैक्टर होंगे।"
-यूपी गेट पर बढ़ाई गई किसानों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या: किसानों के ट्रैक्टर परेड को लेकर यूपी गेट पर किसानों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या बढ़ाई गई है। प्रदर्शन स्थल पर 26 जनवरी को होने वाली किसानों की ट्रैक्टर परेड की तैयारियां जोरों से चल रही है।
-किसान नेता राकेश टिकैत ने ट्वीट किया कि 26 जनवरी की किसान गणतंत्र दिवस परेड ऐतिहासिक होगी। उन्हों सभी किसानों से अपील की है कि आप दल बल के साथ घर से निकलें और जो भी बाधा रास्ते में पड़े उसे पार करते हुए आगे बढ़ें। अगर किसी ने इसमें व्यवधान पैदा करने की कोशिश की तो उसका जिम्मेदार संबंधित जिला अधिकारी, एसएसपी और राज्य सरकारें होंगी।
-सरकार की अगली बैठक की तारीख़ तय करने की जो ज़िम्मेदारी है, सरकार उससे भाग नहीं सकती है। इस सरकार की एक परेशानी है कि जब भी इनकी नाकामी सामने आती है तो ये अपना दोष किसी और पर डाल देते हैं। सरकार को 26 जनवरी को इन क़ानूनों को रद्द करने का ऐलान करना चाहिए: जसबीर सिंह गिल, कांग्रेस
-गाज़ीपुर बॉर्डर(दिल्ली-यूपी) आंदोलन स्थल पर CCTV लगाए गए हैं। एक प्रदर्शनकारी ने बताया, "गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड की जाने वाली है। कुछ घटनाएं भी हुई हैं। उसी के मद्देनज़र गाज़ीपुर का पूरा आंदोलन स्थल CCTV की नज़र में रहेगा, 500 वॉलंटियर भी तैनात किए गए हैं।"
-दिल्ली और यूपी पुलिस के साथ किसानों के ट्रैक्टर परेड को लेकर दोपहर दो बजे तक रूट मैप तैयार हो जाएगा। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के मुताबिक ट्रैक्टर परेड यूपी गेट से चलकर दिल्ली में घुसने के बाद आनंद विहार होते हुए अप्सरा बॉर्डर पर पहुंचेगी। उसके बाद मोहन नगर और अन्य जगहों से होते हुए वापस यूपी गेट आएगी। फिलहाल इस मैप में पुलिस अधिकारी अंतिम मुहर लगाएंगे जिसमें रूट बदलाव की भी संभावना जताई जा रही है।