मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए सरकार के पास 2 अक्टूबर तक का समय, हम दबाव में चर्चा नहीं करेंगे: राकेश टिकैत

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में बुलाया गया किसानों का तीन घंटे का देशव्यापी चक्का जाम खत्म हो गया है|देशव्यापी चक्का जाम कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा|दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर अन्य…

कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए सरकार के पास 2 अक्टूबर तक का समय, हम दबाव में चर्चा नहीं करेंगे: राकेश टिकैत
कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए सरकार के पास 2 अक्टूबर तक का समय, हम दबाव में चर्चा नहीं करेंगे: राकेश टिकैत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में बुलाया गया किसानों का तीन घंटे का  देशव्यापी चक्का जाम  खत्म हो गया है|देशव्यापी चक्का जाम कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा|दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर अन्य जगहों पर किसानों ने चक्का जाम के दौरान राजमार्गों को जाम किया किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को 2 अक्टूबर तक कृषि कानून वापस लेने का अल्टीमेटम दिया। शनिवार को चक्का जाम के बाद दिल्ली-यूपी गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा कि हम सरकार के साथ किसी दबाव में बातचीत नहीं करेंगे, जब प्लैटफॉर्म बराबरी का होगा, तब बातचीत होगी।




भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा, सरकार कृषि क़ानूनों को वापस ले और MSP पर क़ानून बनाए नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। हम पूरे देश में यात्राएं करेंगे और पूरे देश में आंदोलन होगा|' हमने कानूनों को निरस्त करने के लिए सरकार को 2 अक्तूबर तक का समय दिया है। इसके बाद हम आगे की प्लानिंग करेंगे। हम दबाव में सरकार के साथ चर्चा नहीं करेंगे।



किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा,चक्का जाम ठीक रहा। हमारा संदेश पहुंचा। जनता को परेशानी भी न आए और हमारी बात भी पहुंच जाए..  हम सरकार से बातचीत करना चाहते हैं। मैं भी 40 लोगों की कमेटी (संयुक्त किसान मोर्चा) में एक सदस्य हूं। जैसे पहले बातचीत होती थी, वैसे ही बातचीत हो|




किसान नेता युद्धवीर सिंह ने कहा,''हम पिछले 7 साल से वो नंबर ढूंढ रहे हैं जिसपर प्रधानमंत्री जी उपलब्ध हो सकते हैं। अगर हमें वो फोन नंबर मिल जाए तो हम बात करने को तैयार हैं, हम इंतजार में हैं। इस बीच हमने तय किया है कि हम अपने आंदोलन को तेज करेंगे|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।