मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आम आदमी पर महंगाई की एक और मार: रसोई गैस के दाम में फिर से बढ़ोतरी, 25 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर

नई दिल्ली: महंगाई की मार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले चार दिनों में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है| सभी श्रेणियों के LPG के दाम आज (1 मार्च) से 25 रुपये प्रति सिलेंड…

आम आदमी पर महंगाई की एक और मार: रसोई गैस के दाम में फिर से बढ़ोतरी, 25 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर
आम आदमी पर महंगाई की एक और मार: रसोई गैस के दाम में फिर से बढ़ोतरी, 25 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: महंगाई की मार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले चार दिनों में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है| सभी श्रेणियों के LPG के दाम आज (1 मार्च) से 25 रुपये प्रति सिलेंडर और बढ़ गए हैं| पिछले चार दिनों में रसोई गैस सिलेंडर के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं| मार्च महीने के शुरू होने के साथ ही जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है| इससे पहले 25 फरवरी महीने को रसोई गैस के दामों में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी|




एक मार्च यानि आज से घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।  दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 819 रुपये हो गया है, अभी तक इसके दाम 794 रुपये थे|  कोलकाता में सब्सिडी और कमर्शियल दोनों ही गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ गई है। सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब नई कीमत 845.50 रुपये हो गई है जबकि कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में 19 रुपये का इजाफा हुआ है।




बता दें कि दिल्ली में एक दिसंबर से लेकर अब तक रसोई गैस सिलिंडर 225 रुपये महंगा हुआ है। एक दिसंबर को रसोई गैस की कीमतें 594 से बढ़कर 644 रुपये हो गई थी। इसके बाद एक जनवरी को 644 रुपये से बढ़कर 694 रुपये हो गई थी। फिर चार फरवरी से 694 रुपये से बढ़कर 719 रुपये और इसके बाद 15 फरवरी 719 रुपये से बढ़कर 769 रुपये हो गई थी।


इसके बाद फिर से 25 फरवरी को एलपीजी गैस के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई और गैस सिलिंडर की कीमत बढ़कर 794 हो गई। अब एक मार्च यानि कि आज गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा हुआ है। अब मौजूदा समय में गैस सिलिंडर की कीमत बढ़कर 819 रुपये हो गई है।



बढ़ी हुई कीमत के साथ चेन्नई में गैस सिलिंडर की कीमत 835 रुपये हो गई है। बात करें 19 किलो वाले गैस सिलिंडर की तो दिल्ली में अब इसकी कीमत 1,614 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 1,523.50 रुपये थी। मुंबई में अब इस गैस सिलिंडर की कीमत 1,563.50 रुपये, चेन्नई में 1,730.50 रुपये और कोलकाता में 1,681.50 रुपये हो गई है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।