तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021: राहुल गांधी ने कन्याकुमारी में किया रोड शो, PM मोदी और CM पर साधा निशाना
कन्याकुमारी: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं| राहुल गांधी का आज दौरे का तीसरा और आखिरी दिन है| राहुल…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021: राहुल गांधी ने कन्याकुमारी में किया रोड शो, PM मोदी और CM पर साधा निशाना | फ़ोटो: TVL News
कन्याकुमारी: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं| राहुल गांधी का आज दौरे का तीसरा और आखिरी दिन है| राहुल गांधी अपने दौरे के आखिरी दिन पर कन्याकुमारी पहुंचे।यहाँ उन्होंने रोड शो किया
कन्याकुमारी में रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने कहा,''प्रधानमंत्री को खुद को टीवी पर देखना पसंद है इसलिए उन्हें लगता है कि तमिलनाडु टीवी की तरह है और वो रिमोट कंट्रोल की मदद से चैनल बदल सकते हैं क्योंकि मुख्यमंत्री भ्रष्ट हैं और मोदी के पास सीबीआई और ईडी है| इससे पहले अपने दौरे के तीसरे दिन राहुल गांधी तिरुनेलवेली के नागरिकों के साथ बातचीत की|
वहीँ डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा कि दो महीने के भीतर सरकार में एक बदलाव होने जा रहा है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमने अगले 10 साल में तमिलनाडु को उन्नत बनाने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि डीएम का लोगों के लिए काम करना सत्ता में होने और न होने के बावजूद जारी है और रहेगा।
बता दें कि शुक्रवार को चुनाव आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल को होंगे और वोटों की गिनती दो मई को होगी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 1 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।