मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

हिमाचली उद्योगपति महिन्द्र शर्मा को उत्तराखण्ड सरकार ने उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड में नामित किया

देहरादून: उत्तराखण्ड सरकार ने उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड में हिमाचली उद्योगपति श्री महिन्द्र शर्मा को सदस्य मनोनीत किया है| उत्तराखण्ड शासन के सांस्कृति /धर्मस्व विभाग के सचिव ने राजय…

हिमाचली उद्योगपति महिन्द्र शर्मा को उत्तराखण्ड सरकार ने उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड में नामित किया
हिमाचली उद्योगपति महिन्द्र शर्मा को उत्तराखण्ड सरकार ने उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड में नामित किया | फ़ोटो: TVL News

देहरादून: उत्तराखण्ड सरकार ने उत्तराखंड  चार धाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड में हिमाचली उद्योगपति श्री महिन्द्र  शर्मा को  सदस्य  मनोनीत  किया  है| उत्तराखण्ड शासन के सांस्कृति /धर्मस्व विभाग के सचिव ने राजयपाल  की ओर  से  इस सम्बन्ध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है | श्री महिन्द्र  शर्मा ऊना जिला के  बढेड़ा राजपूतां  से सम्बन्ध रखते हैं और प्रसिद्ध दानबीर एवं प्रतिष्ठित उद्योगपति  स्वर्गीय अमर नाथ शर्मा के पुत्र हैं|



उत्तराखंड  सरकार द्वारा उन्हें हिन्दू धार्मिक मामलों में बिशेष रूचि रखने बाले दानदाताओं  की श्रेणी में इस प्रतिष्ठित बोर्ड में मनोनीत किया गया है जोकि हिन्दुओं के चार पावन स्थलों श्री  बद्री नाथ , श्री  केदार नाथ , यमुनोत्री और गंगोत्री के प्रबंधन  का कार्य देखते हैं /

उत्तराखण्ड सरकार ने इस समिति में  श्री महिन्द्र  शर्मा  के साथ  रिलायंस इंडस्ट्रीज  के चेयरमैन मुकेश अम्बानी के बेटे अनन्त अम्बानी तथा  मुम्बई  के प्रशिद्ध   उद्योगपति एवं  भारत में सबसे बड़े प्राइवेट स्टील  उत्पादक जे एस डब्लू  ग्रुप के चेयरमैन  सज्जन जिंदल को भी नामित किया है/



61 बर्षीय श्री  श्री महिन्द्र  शर्मा   ए  एन एस  कंस्ट्रक्शन कम्पनी के  चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं जोकि   देश भर में  राष्ट्रीय महत्व  की  इंफ्रास्ट्रक्चर   निर्माण ,होटल , फ़ूड प्रोसेसिंग , शिक्षा , रियल एस्टेट  की अनेक परियोजनाओं  का निर्माण कर रहे हैं | श्री महिन्द्र  शर्मा अनेक धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं जोकि समाज के दबे कुचले , गरीब और पिछड़े बर्ग के सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए निरन्तर कार्य कर रही हैं | वह नई दिल्ली के  इस्कॉन  मन्दिर की नवीकरण /पुनरद्धार  समिति के वाईस चेयरमैन हैं जोकि मन्दिर की साज सज्जा का कार्य देख रही है|



बह दिल्ली में देश भर से  एम्स  जैसे अस्पतालों में  अपना इलाज करबाने आये गरीब रोगियों  को दवाई ,उपकरण और खान पान की सुबिधा उपलब्ध करबाते हैं | वह दिल्ली के अस्पतालों के बाहर गरीब रोगियों और उनके परिजनों को पौषाहार प्रदान करने के लिए लंगर चलाते हैं, मैसूर में   एड्स  से पीड़ित  स्ट्रीट चिल्ड्रन्स के इलाज के लिए  आशा किरण हॉस्पिटल  को नियमित रूप से आर्थिक सहायता  प्रदान करते हैं|



  उन्होंने  श्री केदार नाथ जी के गर्भ गृह में  चांदी के आबरण के  कार्य को सम्पन्न  करने के लिए दो करोड़ रूपये दान दिए| उन्होंने  माता  चिंतपूर्णी  जी के मन्दिर में भी   चांदी के आबरण के  कार्य को सम्पन्न  करने के लिए दो करोड़ खर्च किये| वह हरी  यमुना सहयोग समिति के वाईस चेयरमैन हैं जोकि पावन  यमुना नदी की सफाई ,यमुना तटों पर पौधरोपण , यमुना नदी में प्रदूषण कम करने  सहित  अनेक विकास और धार्मिक महत्त्व की परियोजनाओं पर कार्य कर रही है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।