नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है| पेट्रोल-डीजल ही नहीं बल्कि खाद्य तेल के दाम ने भी आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है| सरसों तेल का भाव करीब दोगुना हो चुका है| केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बढ़ते सरसों के तेल को लेकर सफाई दी है| खाद्य तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है,''सरकार ने सरसों के तेल में मिलावट बंद कर दी है, इसलिए दाम बढ़ गए|
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ,''सरसो का तेल थोड़ा महंगा हुआ है क्योंकि उसमें सरकार ने मिलावट को बंद किया है। ये भारत सरकार का बहुत महत्वपूर्ण फैसला है और इसका फायदा देशभर के तिलहन और सरसो में काम करने वाले किसानों को होने वाला है। जो भी दाम बढ़ेंगे उस पर सरकार की नजर है|
किसान आंदोलन पर कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि ,'''भारत सरकार आज भी किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार है। किसान कानून को रद्द करने के अतिरिक्त जो भी विकल्प लेकर आएंगे सरकार उस पर चर्चा करेगी और समाधान करेगी|
इसके अलावा 'मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर तोमर ने कहा,''मध्य प्रदेश में कोई भी अस्थिरता नहीं है। भाजपा सरकार स्थाई रूप से काम कर रही है। यहां भाजपा का बहुमत है। BJP ही तय करेगी कि CM कौन होगा। पार्टी ने शिवराज सिंह का नाम तय किया तो वे CM हैं। कांग्रेस तो भाजपा के CM का नाम तय नहीं कर सकती|