पठानकोट: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पठानकोट (पंजाब) में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा के 125 दिन अब पूरे हो गए हैं। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक ये जो यात्रा राहुल जी कर रहे हैं, ये पूरे देश के लोगों को जोड़ने के लिए और समाज में आज जो बीजेपी सरकार, आरएसएस के लोग और बीजेपी पार्टी के लोग समाज को तोड़ रहे हैं, समाज का डिवीजन कर रहे हैं, इसलिए राहुल गांधी जी ने सोचा कि ये भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से अगर कश्मीर तक जाकर लोगों को बताएं कि सरकार की क्या- क्या कमियां हैं, खासकर इन्फ्लेशन की है, बेरोजगारी की है और हमारी आर्थिक स्थिति रोज दर रोज खराब होती जा रही है। इसलिए राहुल गांधी जी ने ये कदम उठाया है और लाखों लोग इसमें जुड़ रहे हैं। युवा हैं, किसान हैं, मजदूर हैं, प्रोफेसर हैं, इंजीनियर्स हैं, बच्चे हैं, बूढ़े हैं। हर उम्र के लोग और हर प्रोफेशन के लोग इस भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े हुए हैं।
इसलिए ये यात्रा बहुत बड़ा सक्सेस हुई है, इसको देखकर बीजेपी घबराई है और वो हमेशा कुछ ना कुछ कांग्रेस के खिलाफ, हमारे खिलाफ बोलती ही रहती है और उनको कोई देश की भलाई के लिए काम नहीं करना है, सिर्फ चुनाव में, चुनाव कैसे जीतना है, इसकी तरफ उनका ज्यादा ध्यान है। लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए वो कभी काम नहीं करते और वो कभी भी लोगों की भलाई के लिए काम नहीं करना चाहते हैं। कहीं भी जाओ, चुनाव की बात करेंगे। कर्नाटक में जाते हैं, तो चुनाव की बात करते हैं। अभी तो त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड वहाँ चुनाव हैं, वहाँ पर भी जाएंगे। तो उनकी एक देश को आगे बढ़ाने की बजाए, देश की प्रगति करने की बजाए सिर्फ चुनाव कैसे जीतना है, इसी के ऊपर उनका ज्यादा ध्यान है और जो कुछ सवाल, जनता के सवाल होते हैं, उन सवालों को लेकर जब हम पार्लियामेंट में खड़े होते हैं, तो चर्चा करने के लिए वो तैयार नहीं होते और कुछ ना कुछ बहाना बनाकर संसद को एडजर्न करने लगते हैं और बाद में ये कहते हैं देखिए, हम तो तैयार थे, लेकिन ये कांग्रेस के लोग बार-बार दिक्कतें पैदा करते हैं, इसलिए सदन नहीं चल पाता। लेकिन जब हम सुनने के लिए तैयार हैं और जनता की समस्याओं को सदन के सामने रखना चाहते हैं, वो सुनने के लिए तैयार नहीं हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- आपको इस विषय में मजबूती के साथ रहना होगा, लड़ना होगा। ये तो डराते हैं, डरा- धमका कर हमारे कई लोगों को वो लेकर चले गए। लोग जिन्होंने हमें चुना, चुनकर दिया, हमारी 6 सरकारें उन्होंने चोरी की । मध्यप्रदेश की चोरी की, कर्नाटक की चोरी की, महाराष्ट्र की चोरी की, तो मैं क्या कहूं। ये बहुत बड़े मशहूर, चोर कहूं, डाकू कहूं, क्या कहूं। क्योंकि जनता ने चुनकर दिया कांग्रेस पार्टी को कि महाराष्ट्र में आपकी हुकूमत होनी चाहिए, कर्नाटक में आपकी हुकूमत होनी चाहिए, मध्य प्रदेश में आपकी हुकूमत होनी चाहिए और इसके पहले भी जितने भी मेघालय, गोवा, ये सभी हम जीत कर आए थे, लोगों के आशीर्वाद से आए थे, लेकिन ये तोड़-मरोड़ कर लोगों को एक-एक करके लेकर गए। किसी को पैसे दिए, किसी को लालच दिखाया, किसी को ईडी का, इंकम टैक्स का, सीवीसी का, हर चीज का उनको डरा-धमका कर अपनी तरफ लेकर वो हुकुमत बना रहे हैं। आगे भी यही कर रहे हैं और करने वाले हैं।
उन्होंने कहा,“इसलिए हमें एक होकर लड़ना है और वो राहुल गांधी जी से बहुत डर रहे हैं, क्योंकि वो जब बाहर निकले, तो उस वक्त तो उनको ऐसा हुआ कि भाई ये 3,570 किलोमीटर राहुल गांधी चलेंगे? ये उनको पहले तो इसको हवा में बात करते थे। जब खुद राहुल गांधी जी आज 125 दिन चलकर अब करीब 3,570 किलोमीटर के नजदीक जब हैं, मंजिल पर जब पहुंच रहे हैं, अब घबराहट शुरू हो गई है। इसलिए चुनाव की तैयारियां अब से शुरू की हैं।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,“ मोदी जी, बीजेपी के लोगों, अभी से उन्होंने दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की। उन्होंने देश की सुरक्षा के बारे में नहीं सोचा, देश की भलाई के बारे में नहीं सोचा, उन्होंने क्या सोचा कि 400 दिन में हम कैसे चुनाव जीतेंगे, किस तरीके से जीतेंगे। यही उनका प्लान है, दूसरा प्लान नहीं है। तो इसलिए ये राहुल जी की तरफ से मैं कह रहा हूं -
'मेरे दुश्मन भी मेरे मुरीद हैं शायद,
वक़्त-बेवक्त मेरा नाम लिया करते हैं,
मेरी गली से गुजरते हैं छुपा के खंजर,
रूबरू होने पर सलाम किया करते हैं।'
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- तो ये डरते हैं और आज पैसे के बल पर वो ईडी के बल पर अपने कब्जे में पूरा देश रखना चाहते हैं। एक कहानी मुझे याद आ रही है, लेकिन बोलू या ना बोलूं, इसलिए मैंने पहले ये सोचा था लेकिन उससे 'कुछ और बात नहीं निकलनी, क्योंकि मीडिया में कुछ छोटी सी भी बात हमारी चली गई, तो उसको भी अलग-थलग से बोलते हैं। हम तो जो कहानियां आरएसएस और बीजेपी ने अपनी किताबों में लिखी हैं, लोगों को पढ़ाते हैं, वही कहानियों का उदाहरण जब हम देते हैं, तो हमको वो बोलते हैं कि देखिए मोदी जी को खरगे जी ने रावण बोला, मोदी जी को फलाना बोला। ये सब वो लोग हमेशा कहते हैं। तो इसलिए मैं वो छोड़ देता हूं, लेकिन पंजाब ऐसी धरती है, यहाँ तो पांच नदियां बहती हैं, इसलिए तो इसको पंजाब कहा गया है।
उन्होंने कहा,“मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं कि जो पंज प्यारे थे, हमारे गुरु गोविंद सिंह जी के, वो एक तारा चंद जिसको शायद साहिब सिंह कहते हैं, वो मेरे जिले से आते हैं, बीदर से आते हैं और बीदर का ही मैं पैदाइश हूं और वहाँ से आकर उन्होंने ये जो पंज प्यारे थे और जो अपनी कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए थे, उस जिले से ही मैं आता हूं। यहाँ से हजारों किलोमीटर दूर है, लेकिन फिर भी वो गुरु गोविंद सिंह जी के शिष्य बनकर वहाँ पर बीदर में हैं। फिर नांदेड का तो आप जानते हैं, मैं कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहता हूं, अंतिम जो भी उनका संस्कार हुआ, वो नादेंड में हुआ, वो भी बीदर से 100 किलोमीटर दूर है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,“सिख समाज या पंजाबी इतने बहादुर हैं, शायद इस देश की रक्षा करने में सबसे ज्यादा अगर किसी का हिस्सा है, तो आप लोगों का हिस्सा है। आप लोगों ने सभी को रक्षण दिया है। इसलिए तो सभी आज बोल रहे हैं, दूसरे कोई ज्यादा नहीं बोलते हैं। आपने जिंदा रखा सबको, आपने प्रोटेक्शन दिया, इसलिए सभी लोग आज खुशहाली की तरफ जा रहे हैं, बात कर रहे हैं और कहते हैं। तो इसलिए यहाँ की धरती पर, समानता की धरती है ये।
उन्होंने कहा,“जो सिख धर्म सिखाता है, इसकी जो नींव डाली है, भेदभाव मिटाने के लिए डाली है और भेदभाव कहीं मिटा है, तो वो पंजाब में सिखों ने मिटाया है और अगर यही काम दूसरे लोग भी करते, तो हमारे देश में, हमारे धर्म में और आज जो बीजेपी बहुत उछल-उछल कर बोलती है कि हमें ये करना है, वो करना है। अरे भाई समानता तो लाओ पहले। आरएसएस के लोगों से पूछता हूं कि संविधान की पूजा आप नहीं करते हैं, मनुस्मृति की पूजा करते हैं, आप। मनु की पूजा करते हैं, लेकिन हमें बोलते हैं कि हम समानता लाएंगे और हमें सरकार दो और सरकार में बैठे जो लोग हैं, वो मनुस्मृति की पूजा करते हैं और इस देश में जो डॉ. बाबा साहब अंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने जो संविधान बनाया, उसकी पूजा वो नहीं करते और उसको स्वीकार नहीं करते। गोलवलकर गुरु जी हों या उनके दूसरे हेडगेवार जी हों ये सभी कभी भी संविधान की, यानी संविधान के लिए बात नहीं करते थे, वो अपनी ही बात करते हैं।
उन्होंने कहा,“अगर संविधान नहीं होता, तो आज समाज में जो समानता की भावना है या लोकतंत्र की भावना है, हम एक हैं की आवाज है, जय हिंद का नारा जो उठता है, ये किसलिए उठता है कि संविधान रहने की वजह से हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक एक हैं। लोकतंत्र रहने की वजह से हम सब लोग एक होकर यहाँ पर इस हिंदुस्तान को एक रखा है। यही गुरु नानक जी ने बोला है। हिंदुस्तान शब्द जो आया है, वो गुरु नानक जी पहले लाए हैं, और किसी ने नहीं कहा। मैं आते वक्त पढ़ रहा था उनका लिटरेचर ।
खरगे ने कहा,“तो हिंदुस्तान को अगर कायम रखना है, हिंदुस्तान में एकता रखनी है, मिलकर चलना है, नफरत की राजनीति को अगर छोड़ना है, तो संविधान को बचाना होगा और मैं उन दलितों से अपील करता हूं, गरीबों से अपील करता हूं, पिछड़े हुए लोगों से अपील करता हूं अगर संविधान का अस्तित्व नहीं होता, तो आज आपकी हालत कभी सुधरी नहीं होती, नहीं सुधरती थी, आपमें कोई कलेक्टर नहीं बनता था, आपमें कोई एसपी नहीं बनता था, आपमें कोई डीसी नहीं बनता था, आपमें कोई प्रोफेसर नहीं बनता था, आपमें कोई डॉक्टर नहीं बनता था, आपमें कोई इंजीनियर नहीं बनता था। ये किसने किया, आजादी कांग्रेस पार्टी लाई । जवाहरलाल नेहरु जी ने उसका प्लान किया और बाबा साहेब अंबेडकर जी की तरफ से उसको संविधान बनाने के लिए उन्होंने रूप रेखा डालकर दी।
उन्होंने कहा,“तो भाइयों सबसे ज्यादा अगर किसी को मेहनत करनी है तो दलितों को, पिछड़े हुए लोगों को, माइनॉरिटी को और महिलाओं को, क्योंकि मनुस्मृति में हो या आरएसएस में महिलाओं को कोई जगह नहीं है। महिलाओं को नीचे देखा जाता है। पढ़ने के लिए उनमें इजाजत नहीं है। जैसे मैं परसों देख रहा था, तालिबान वाले जो वहाँ पर शिक्षा लड़कियां पाने के लिए कोशिश करती हैं, उनको तबाह और तंग करते हैं। वैसे ही हमारे पास था और आज भी उसको लाने की कोशिश आरएसएस और बीजेपी कर रही है। उसको रोकना आपका काम है। इसलिए मैं आपसे अपील करता हूं, ज्यादा कुछ ना बोलते हुए डेमोक्रेसी को बचाने के लिए, संविधान को बचाने के लिए, युवाओं की नौकरी के लिए और किसान, जिस किसान की बात बहुत करते हैं बीजेपी वाले, 750 किसान तो मर गए बॉर्डर पर एमएसपी के लिए और अपनी मांगों के लिए लड़ते-लड़ते 750 मर गए, उसके बारे में मोदी जी को चिंता नहीं। कभी उन्होंने आंखों से पानी नहीं निकाला, कभी रोए नहीं और अगर हमारी पार्टी के लोग छोड़कर उनके पास जाते हैं, तो उस वक्त वो पार्लियामेंट में रोते रहते हैं। आपको मालूम है, देखा नहीं आपने ।
खरगे ने कहा,“बहुत से लोग, मैं नाम नहीं लेना चाहता किसी का, कोई आदमी हमारी पार्टी का अगर उनको सपोर्ट करता है, तो उसकी बहुत चिंता करते हैं, किसानों के बारे में चिंता नहीं है और सबसे ज्यादा लुधियाना में स्मॉल स्केल इंडस्ट्री बहुत हैं, छोटे-मोटे कारोबार हैं, इनको तबाह किसने किया - ये मोदी जी ने किया। नोटबंदी करके सबको तबाह किसने किया मोदी जी ने किया। आज महंगाई इतनी बढ़ गई, किसने किया ये मोदी जी ने किया। लेकिन फिर भी उनको कोई चिंता नहीं, वो हमेशा मस्त रहते हैं। कैसे हुकुमत करूं, कैसे पार्टी में लाना चाहिए, कैसे वोट लेना चाहते हैं, इसी के बारे में वो चिंता करते हैं।
उन्होंने कहा,“ मोदी जी ये समझ रहे हैं, बीजेपी ये समझ रही है कि भाई जनता चुप है, कोई गड़बड़ नहीं करती, तो चलता है चलने दो। ये उनका रवैया है। तो मेरा कहना है-
'मैं तो इस वास्ते चुप हूं, कि तमाशा ना बने
और तू समझता है मुझे तुझसे गिला कुछ भी नहीं
यानी मैं चुप हूं, इसलिए तेरे खिलाफ कोई गिला नहीं, ऐसा नहीं है। हमारी शिकायतें हैं, इसके लिए हम लड़ रहे हैं। हमारे लीडर राहुल गांधी जी बाहर भी लड़े हैं, अंदर भी लड़े हैं और अब सड़क पर आकर भी वो लड़ रहे हैं। इसके लिए आप सबका साथ होना जरुरी है और आप साथ दे रहे हैं। इसको यशस्वी बनाइए।