नई दिल्ली: एआईसीसी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,''मैं खासतौर से RSS और BJP के लोगों को धन्यवाद करता हूं क्योंकि जितना वे आक्रमण करते हैं उतना हमें सुधार करने का मौका मिलता है। मैं चाहता हूं कि वे (RSS और BJP के लोग) और ज़ोर से करें जिससे कांग्रेस पार्टी को अपनी विचारधारा अच्छे से समझ आए| राहुल गांधी ने कहा,''मैं उनको अपना गुरु मानता हूं कि वह मुझे रास्ता दिखा रहे हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं और अच्छी ट्रेनिंग दे रहे हैं|
“भारत जोड़ो यात्रा” में मायावती और अखिलेश यादव के शामिल होने की संभावनाओं पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,'विपक्ष के नेता हमारे साथ खड़े हैं और यह हमें मालूम हैं। भारत जोड़ो के दरवाजे उन सबके लिए खुले हैं जो भी भारत को जोड़ना चाहता है। हम (भारत जोड़ो में आने के लिए) किसी को नहीं रोकेंगे। मायावती जी और अखिलेश जी हिंदुस्तान में मोहब्बत चाहते हैं, नफरत नहीं|
बता दें , समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' से खुद को दूर रखने का फैसला किया है| भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा था कि ,हमारी भावना उनकी यात्रा से है, हमें कोई आमंत्रण नहीं मिला है।
, जब अखिलेश यादव से पूछा गया कि, क्या “भारत जोड़ो यात्रा” के लिए आपको निमंत्रण दिया गया है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि,' अगर आपके मोबाइल फोन पर यह निमंत्रण है तो कृपया मुझे भी भेज दें| साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी शुभकामनाएं उनके साथ है| लेकिन मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिली है|