मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

MoC ने ही SBI से बैंक खातों को फ्रीज करने को कहा था, MHA ने किसी भी खाते को फ्रीज नहीं किया: ममता बनर्जी के दावे को केंद्र ने किया खारिज

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी (MoC) के किसी भी खाते को फ्रीज नहीं किया। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सूचित किया है कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी(MoC) ने खुद SBI को अपने खातों को फ्रीज करने का अनु…

MoC ने ही SBI से बैंक खातों को फ्रीज करने को कहा था, MHA ने किसी भी खाते को फ्रीज नहीं किया: ममता बनर्जी के दावे को केंद्र ने किया खारिज
MoC ने ही SBI से बैंक खातों को फ्रीज करने को कहा था, MHA ने किसी भी खाते को फ्रीज नहीं किया: ममता बनर्जी के दावे को केंद्र ने किया खारिज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  गृह मंत्रालय ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी (MoC) के किसी भी खाते को फ्रीज नहीं किया। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सूचित किया है कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी(MoC) ने खुद SBI को अपने खातों को फ्रीज करने का अनुरोध भेजा| दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि मदर टेरेसा की ओर से स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सारे बैंक खातों में लेनदेन पर रोक दिया गया है। उनके इस बयान पर सोमवार देर शाम केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। गृह मंत्रालय ने बताया है कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी के किसी भी खाते को फ्रीज नहीं किया है।



गृह मंत्रालय के मुताबिक, मिशनरीज ऑफ चैरिटी (एमओसी) द्वारा एफसीआरए पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत दिए गए नवीनीकरण संबंधी आवेदन को 25 दिसंबर 2021 को एफसीआरए 2010 और विदेशी अंशदान विनियमन नियम (एफसीआरआर) 2011 के तहत पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करने के कारण अस्वीकार कर दिया गया था। नवीनीकरण की इस अस्वीकृति की समीक्षा के लिए मिशनरीज ऑफ चैरिटी (एमओसी) की ओर से कोई अनुरोध / संशोधन आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।



मिशनरीज ऑफ चैरिटी (एमओसी) को एफसीआरए के तहत पंजीकरण संख्या 147120001 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया था और इसका पंजीकरण 31 अक्टूबर 2021 तक वैध था। बाद में, इसकी वैधता को वैसे अन्य एफसीआरए संस्थाओं, जिनके नवीनीकरण संबंधी आवेदन नवीनीकरण के लिए लंबित थे, के साथ 31 दिसंबर 2021 तक बढ़ा दिया गया था।



हालांकि, एमओसी के नवीकरण संबंधी आवेदन पर विचार करते समय कुछ प्रतिकूल इनपुट पाए गए। रिकॉर्ड में दर्ज इन इनपुट को ध्यान में रखते हुए, एमओसी के नवीकरण संबंधी आवेदन को मंजूरी नहीं दी गई। एमओसी का एफसीआरए पंजीकरण 31 दिसंबर 2021 तक वैध था। गृह मंत्रालय ने एमओसी के किसी भी खाते को फ्रीज नहीं किया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जानकारी दी है कि स्वयं एमओसी ने एसबीआई से अपने खातों को फ्रीज करने का अनुरोध किया था।   



ममता बनर्जी ने लगाया था आरोप

बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोप लगाया था कि केंद्र द्वारा MoC के सभी बैंक खातों को फ्रीज कर दिया। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने बयान जारी किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया है कि केंद्र ने मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सभी बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। बनर्जी ने हैरानी जताते हुए कहा कि इस कदम से मिशनरीज ऑफ चैरिटी के 22,000 मरीज और कर्मचारी बिना भोजन और दवाओं के रह गए हैं। सीएम के इस दावे पर भाजपा नेता सुवेंदु ने उन्होंने माफी मांगने के लिए कहा है। 



पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ,यह सुनकर स्तब्ध हूं कि क्रिसमस पर केंद्रीय मंत्रालय ने भारत में मदर टेरेसा के मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सभी बैंक खातों को फ्रीज कर दिया! उनके 22,000 रोगियों और कर्मचारियों को भोजन और दवाओं के बिना छोड़ दिया गया। भले कानून सर्वोपरि है, लेकिन मानवीय प्रयासों से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।



मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए:भाजपा

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि,''मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से इतना गलत समाचार डाला। गृह मंत्रालय ने पूरा स्पष्टीकरण कर दिया है। ये घटिया राजनीति है| मेरी मांग बिल्कुल स्पष्ट है, उनसे देश को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। ममता बनर्जी की मंशा पूरी तरह से मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण है





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।