Assembly Elections 2023: तेलंगाना और मिज़ोरम में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है| तेलंगाना और मिजोरम में एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी|
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया| चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही आज से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
चुनाव आयोग के मुताबिक,'' तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं...|" 1.58 करोड़ पुरूष और 1.58 करोड़ महिला मतदाता हैं..."| जबकि फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या 8.11 लाख है|
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी:मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "...17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूरे देश में किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी परिवर्धन, विलोपन और संशोधन कराना है तो उसका स्वागत है, वे ऐसा करा सकते हैं..."