Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है| चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही आज को से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राजस्थान में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भारती जनता पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. बीजेपी की इस पहली लिस्ट में कुल 41 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. इन उम्मीदवारों में 7 सांसद भी शामिल हैं.
बीजेपी की इस पहली लिस्ट में - पार्टी सांसद दीया कुमारी, डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, बाबा बालकनाथ, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, भागीरथ चौधरी, नरेन्द्र कुमार और देवजी पटेल को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है।
बता दें कि राजस्थान में विधानसभसा की कुल 200 सीटें हैं। ECI ने सोमवार को चुनाव की तारीखों का एलान किया। राजस्थान में एक चरण मतदान कराया जाएगा। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के परिणात तीन दिसंबर को आएंगे।
देखें लिस्ट
- गंगानगर - जयदीप बिह??नी
- भादरा - संजीव बेनीवाल
- डूंगरगढ़ - ताराचंद सारस्वत
- सुजानगढ़ - संतोष मेघवाल
- झुंझुनूं - बबलू चौधरी
- मंडावा - नरेंद्र कुमार सांसद
- नवलगढ़ - विक्रम सिंह जाखल
- उदयपुरवाटी - शुभकरण चौधरी
- फतेहपुर - श्रवण चौधरी
- लक्ष्मणगढ़ - सुभाष महरिया
- दातारामगढ़ - गजानंद कुमावत
- कोटपुतली - हंसराज पटेल गुर्जर
- दूदू - प्रेमचंद बेरवा
- झोटवाड़ा - राज्यवर्धन सिंह राठौड़
- विद्याधर नगर - दिया कुमारी
- बस्सी - चंद्र मोहन मीणा
- तिजारा - बाबा बालक नाथ
- बानसूर - देवी सिंह शेखावत
- अलवर ग्रामीण - जय राम जाटव
- नगर - जोरावर सिंह बेडम
- वैर - बहादुर सिंह कोली
- हिंडौन - राजकुमारी जाटव
- सपोटरा - हंसराज मीणा
- बांदीकुई - भागचंद डाकरा
- लालसोट - राम विलास मीणा
- बामनवास - राजेंद्र मीणा
- सवाई माधोपुर - डॉक्टर किरोडी लाल मीणा
- देवली उनियारा - विजय सिंह बैंसला
- किशनगढ़ - भागीरथ चौधरी
- केकड़ी - शत्रुघन गौतम
- बिलाड़ा - अर्जुन लाल गर्ग
- बायतु - बालाराम मूंढ
- सांचौर - देवजी पटेल सांसद
- खेरवाड़ा - नानालाल आहरी
- डूंगरपुर - बंसीलाल कटरा
- सागवाड़ा - शंकर डेचा
- चौरासी - सुशील कटारा
- बागीदौरा - कृष्णा कटारा
- कुशलगढ़ - भीमाबाई डामोर
- मांडल - उदयलाल भडाणा
- सहाड़ा - लादू लाल पितलिया