मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जाँच से जुड़े ड्रग मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) ने गिरफ्तार कर लिया हैं|ड्रग मामले में जाँच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने तीसरे दिन की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है|
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निदेशक केपीएस मल्होत्रा ने बताया,''कागजी कार्रवाई और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार किया गया|
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से जुड़े ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद रिया चक्रवर्ती को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया है।
रिया की गिरफ्तारी पर बिहार DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा,'रिया चक्रवर्ती इस अर्थ में पूरी तरह से उजागर हैं कि उनका ड्रग पेडलर के साथ संबंध था। यह स्थापित किया गया है, इसीलिए उसे गिरफ्तार किया गया है|नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को उसके खिलाफ सबूत मिले होंगे|
बिहार DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा,''खुश या नाखुश होने का मेरा कोई व्यक्तिगत कारण नहीं है। मैं बस ये चाहता हूं कि सच सामने आए। सुशांत की मौत का जो रहस्य है उसके ऊपर से पर्दा उठना चाहिए। ये चीजें उसमें पहला कदम है|