लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर पर उनके बेटे विकास किशोर के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के दुबग्गा स्थित घर पर 28 वर्षीय विनय श्रीवास्तव की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली विनय के माथे पर मारी गई। पुलिस ने मौके से कौशल किशोर के बेटे की पिस्टल बरामद की है। साथ ही 3-4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। विनय श्रीवास्तव कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का दोस्त था|
विनय श्रीवास्तव की मौत के मामले में तीन लोगों- अजय रावत, अंकित वर्मा और शमीम वर्मा के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विनय हत्या पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा, " मुझे नहीं पता कि घटना कैसे घटी. यह एक दुखद घटना है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जब मुझे घटना के बारे में पता चला तो मैंने पुलिस कमिश्नर को इसकी जानकारी दी. हम विनय (पीड़ित) के परिवार के साथ खड़े हैं...पिस्तौल विकास (किशोर) की थी।
DCP पश्चिमी लखनऊ राहुल राज ने बताया, "विनय श्रीवास्तव नामक युवक को गोली लगी है, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई है। उसके सर पर गोली के निशान हैं। एक पिस्टल भी मिली है जो कि विकास किशोर की बताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। सीसीटीवी की भी जांच की जाएगी। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।"
विनय श्रीवास्तव की उनके आवास पर गोली मारकर हत्या करने पर भाजपा सांसद कौशल किशोर ने कहा, "घटना कैसे हुई ये नहीं पता है लेकिन जो घटना हुई वे दुखःद है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जो भी होगा खुलकर सामने आएगा। अगर कोई इसमें दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पिस्टल विकास का है जो की वे घर पर रख कर दिल्ली गया था| हमने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दे दी है. विकास वास्तव में दुखी है क्योंकि विनय उसका करीबी दोस्त था|
बीजेपी सांसद कौशल किशोर का कहना है, "यह जांच का विषय है। फोरेंसिक टीम और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसमें शामिल व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हम मृतक के परिवार के सदस्यों के समर्थन में खड़े हैं। 'मुझे नहीं पता कि घटना के वक्त आवास (जब घटना घटी तो वह निवास स्थान) पर कौन था।"