नई दिल्ली: Petrol and Diesel Prices Today 04 July 2021: पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधनों पर महंगाई की मार जारी है| आज (4 जुलाई 2021) फिर पेट्रोल डीजल के दामों बढ़ोतरी हुई है। आज पेट्रोल में 35 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है|
ताजा वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 89.36 रुपये प्रति लीटर है।इससे पहले, शनिवार को पेट्रोल और डीजल क्रमश: 99.16 रुपये तथा 89.18 रुपये प्रति लीटर पर थे|
वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में मुंबई में पेट्रोल की कीमत 105.58 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 96.91 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.44 रु. प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 93.91 रु. प्रति लीटर है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
मुंबई में आज पेट्रोल- 105.58 प्रति लीटर, डीजल- 96.91 प्रति लीटर
लखनऊ में आज पेट्रोल- 96.65 प्रति लीटर, डीजल- 89.75 प्रति लीटर
गुरुग्राम में आज पेट्रोल- 97.20 प्रति लीटर, डीजल- 89.96 प्रति लीटर
चंडीगढ़ में आज पेट्रोल- 95.70 प्रति लीटर, डीजल- 89.00 प्रति लीटर
नोएडा में आज पेट्रोल- 96.76 प्रति लीटर, डीजल- 89.83 प्रति लीटर
बेंगलुरु में आज पेट्रोल- 102.84 प्रति लीटर, डीजल- 94.72 प्रति लीटर
पटना में आज पेट्रोल- 101.62 प्रति लीटर, डीजल- 94.76 प्रति लीटर
हैदराबाद में आज पेट्रोल- 103.41 प्रति लीटर, डीजल- 97.40 प्रति लीटर
जयपुर में आज पेट्रोल- 106.27 प्रति लीटर, डीजल- 98.47 प्रति लीटर