लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,''भाजपा और हमारे सहयोगी दल 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीतेंगे। भाजपा 300 से अधिक सीटे जीतकर आगे बढ़ेगी इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए|
अखिलेश यादव के छोटे दलों के साथ गठबंधन करने के बयान पर CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,' पहले भी गठबंधन हुए हैं, जनता सबको देख चुकी है। नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के लिए जब प्रदेश की जनता जाति, मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा से ऊपर उठकर आगे बढ़ने के लिए तत्पर हो तो ये गठबंधन कुछ नहीं कर सकते|
अखिलेश यादव के आरोप 'जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में प्रशासन के दुरुपयोग' पर योगी आदित्यनाथ ने कहा,''अगर हम लोकसभा या विधानसभा चुनाव जीतते हैं तो आरोप ईवीएम पर आता है, तब उन्होंने मांग की थी कि बैलेट पेपर से चुनाव होने चाहिए। इस बार बैलेट पेपर से चुनाव हुए तो अब वो प्रशासन पर आरोप लगाने लगे|
अखिलेश यादव के आरोप 'बीजेपी ने प्रशासनिक शक्ति का दुरुपयोग कर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटें जीती हैं' योगी आदित्यनाथ ने कहा,''इस बार बैलेट पेपर से चुनाव हुए तो अब वो प्रशासन पर आरोप लगाने लगे| जिला पंचायत अध्यक्ष की 75 में से 67 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। बीजेपी 2022 का चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी। हम जीतेंगे 300 से ज्यादा सीटें|
योगी आदित्यनाथ ने कहा,''असदुद्दीन ओवैसी हमारे देश के एक बड़े नेता हैं। अगर उन्होंने बीजेपी को (2002 के विधानसभा चुनाव के लिए) चुनौती दी है तो बीजेपी के कार्यकर्ता ने उनकी (असदुद्दीन ओवैसी) चुनौती स्वीकार कर ली है|