मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आत्मनिर्भर भारत सिर्फ बड़े उद्योगों या बड़े शहरों से नहीं बल्कि छोटे-छोटे शहरों व गांवों के लोगों के परिश्रम से बनेगा: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: वित्त सेवा क्षेत्रों में बजट लागू पर एक वेबिनार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'आत्मनिर्भर भारत सिर्फ बड़े उद्योगों या बड़े शहरों से नहीं बनेगा। आत्मनिर्भर भारत छोटे-छोटे शहरों के, ग…

आत्मनिर्भर भारत सिर्फ बड़े उद्योगों या बड़े शहरों से नहीं बल्कि छोटे-छोटे शहरों व गांवों के लोगों के परिश्रम से बनेगा: प्रधानमंत्री
आत्मनिर्भर भारत सिर्फ बड़े उद्योगों या बड़े शहरों से नहीं बल्कि छोटे-छोटे शहरों व गांवों के लोगों के परिश्रम से बनेगा: प्रधानमंत्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: वित्त सेवा क्षेत्रों में बजट लागू पर एक वेबिनार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा,'आत्मनिर्भर भारत सिर्फ बड़े उद्योगों या बड़े शहरों से नहीं बनेगा। आत्मनिर्भर भारत छोटे-छोटे शहरों के, गांवों के लोगों के परिश्रम से बनेगा। आत्मनिर्भर भारत किसानों से, कृषि उत्पादों को बेहतर बनाने वाली इकाइयों से बनेगा। देश के फाइनेंशियल सेक्टर को लेकर सरकार का विजन बिल्कुल साफ है। देश में कोई भी Depositor हो या कोई भी Investor, दोनों ही Trust और Transparency अनुभव करें, ये हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा,''हमारे Fintech Start ups आज बेहतरीन काम कर रहे हैं और इस सेक्टर में हर संभावनाओं को एक्स्प्लोर कर रहे हैं। कोरोना काल में भी जितनी Start Up Deals हुई हैं, उनमें हमारे Fintechs की हिस्सेदारी बहुत अधिक रही है।देश की वित्तीय व्यवस्था चलती हुई अगर किसी एक बात पर टिकी हुई है तो वो है- विश्वास। विश्वास अपनी कमाई की सुरक्षा का। विश्वास निवेश के फलने फूलने का। विश्वास देश के विकास का।




वित्त सेवा क्षेत्रों में बजट लागू पर एक वेबिनार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा,''मुद्रा योजना से ही बीते सालों में करीब 15 लाख करोड़ रुपए का ऋण छोटे उद्यमियों तक पहुंचा है। इसमें भी लगभग 70% महिलाएं हैं और 50% से ज्यादा दलित, वंचित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के उद्यमी हैं।सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास इसका मंत्र फाइनेंशल सेक्टर पर स्पष्ट दिख रहा है। आज गरीब हो, किसान हो, पशुपालक हो, मछुआरे हो, छोटे दुकानदार हो सबके लिए क्रेडिट एक्सेस हो पाया है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।