सूरत: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सूरत पहुंचे। गुजरात के नगर निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने और सूरत महानगरपालिका में मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर आम आदमी पार्टी के चुने जाने के बाद पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सूरत में रोड शो करने वाले हैं|
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सूरत में नवनिर्वाचित कार्पोरेटर और पार्टी वालंटियर से मिले।केजरीवाल ने कहा कि,''"हम 27 है, वो 93 है। नंबर से कोई फर्क नहीं पड़ता, हमारा एक-एक आदमी दस-दस पर भारी पड़ेगा। आपको सूरत की जनता ने विपक्ष की भूमिका दी है, उनकी नानी याद दिला देना, उन्हें एक भी गलत काम नहीं करने देना"
नवनिर्वाचित कार्पोरेटरों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''"आपको सूरत की जनता ने विपक्ष की भूमिका दी है, सदन के अंदर उनकी नानी याद दिला देना लेकिन कोई गलत काम नहीं होने देना। अब भाजपा वाले कुछ गलत काम नहीं कर पाएंगे क्योंकि यहां आम आदमी पार्टी का विपक्ष आ गया है|
सूरत में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''जब से नतीजे आए हैं, मैं बीजेपी और कांग्रेस के लोगों के बयान सुन रहा हूं। वो बौखलाए और डरे हुए हैं। यहां 25 साल से बीजेपी शासन कर रही है क्योंकि उसने दूसरी पार्टी को अपनी जेब में रखा हुआ है| आप 27 कार्पोरेटर में से किसी के पास बीजेपी वालों का फोन आया? फोन आएगा, वो योजना बना रहे हैं। अगर हमारी पार्टी से एक भी आदमी टूटकर वहां चला गया तो बीजेपी वाले कहेंगे कि देखो ये भी वैसे ही निकले|
केजरीवाल ने कहा कि,'''ऐसा क्यों है कि 25 साल से बीजेपी गुजरात में शासन कर रही है? क्योंकि भाजपा ने कांग्रेस को अपनी जेब में रखा हुआ है। आज पहली बार भाजपा को आंखे दिखाने वाला कोई मिला तो जनता ने आम आदमी पार्टी को सिर आंखों पर बैठा लिया।आम आदमी पार्टी की जीत से भाजपा और कांग्रेस के नेता बौखलाए हुए है। लेकिन वो आप से नहीं डरते, वो आम आदमी पार्टी से नहीं डरते, वो उन 16 लाख लोगों से डरते है, जिन्होंने आपको वोट देकर आप पर भरोसा जताया है|