मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पीएम मोदी और मॉरीशस के PM प्रविंद जगन्नाथ ने मॉरीशस की नई सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग का किया उद्घाटन

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मॉरीशस की नई सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग का उद्घाटन किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,''भारत और मॉरीशस दोनों…

पीएम मोदी और मॉरीशस के PM प्रविंद जगन्नाथ ने मॉरीशस की नई सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग का किया उद्घाटन
पीएम मोदी और मॉरीशस के PM प्रविंद जगन्नाथ ने मॉरीशस की नई सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग का किया उद्घाटन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मॉरीशस की नई सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग का उद्घाटन किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,''भारत और मॉरीशस दोनों ही हमारी स्वतंत्र न्यायपालिकाओं को हमारी लोकतांत्रिक प्रणालियों के महत्वपूर्ण स्तंभों के रूप में सम्मान देते हैं।  यह नई इमारत अपने आधुनिक डिजाइन और निर्माण के साथ इस सम्मान की निशानी है|





पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,'मैं सरकार और मॉरीशस के लोगों को COVID-19 वैश्विक महामारी के प्रभावी प्रबंधन के लिए बधाई देता हूं। मुझे खुशी है कि भारत समय पर दवाइयों की आपूर्ति और अनुभवों को साझा करके कोरोना प्रबंधन में सहयोग दे सका|भारत के लिए, विकास में सहयोग करने में सबसे बुनियादी सिद्धांत हमारे सहयोगियों का सम्मान करना है। यही वजह है कि विकास के लिए हमारा सहयोग किसी शर्त के साथ नहीं आता|





मॉरीशस के नए सुप्रीम कोर्ट भवन के उद्घाटन के मौके पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने हिंदी में कहा," श्री मोदी जी, हमारा देश, हमारी जनता आपके समर्थन के लिए आभारी है।"मॉरीशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ ने कहा,''मैं एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय से धन्यवाद देता हूं कि मॉरीशस उनके दिल के बहुत करीब है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।