मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, कहा-हमारे राष्ट्र के विकास पथ पर एक अमिट छाप छोड़ी

नई दिल्ली: देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार को 84 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के…

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, कहा-हमारे राष्ट्र के विकास पथ पर एक अमिट छाप छोड़ी
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, कहा-हमारे राष्ट्र के विकास पथ पर एक अमिट छाप छोड़ी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार को 84 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ अपनी तस्वीरें ट्वीट कर उनको श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने उनसे मिली सलाहों को यादगार बताया है। कहा,भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर पूरा भारत शोकाकुल है। उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास पथ पर एक अमिट छाप छोड़ी है




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर पूरा भारत शोकाकुल है। उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास पथ पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वह एक ऐसे सर्वोत्कृष्ट विद्वान एवं बेहतरीन राजनेता थे जिनका सम्‍मान सभी राजनीतिक दल और समाज के सभी तबकों के लोग करते थे।



PM मोदी ने कहा, श्री प्रणब मुखर्जी ने कई दशकों के अपने लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान प्रमुख आर्थिक और रणनीतिक मंत्रालयों में अमिट योगदान दिया। वह एक उत्कृष्ट सांसद थे, जो सदैव सजग रहते थे और इसके साथ ही अत्‍यंत मुखर और हाजिर जवाब भी थे।




उन्होंने कहा,भारत के राष्ट्रपति के रूप में श्री प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन को आम नागरिकों के लिए और भी अधिक सुलभ एवं सहज बना दिया था। उन्होंने राष्ट्रपति भवन को ज्ञान प्राप्ति, नवाचार, संस्कृति, विज्ञान और साहित्य का एक उत्‍कृष्‍ट केंद्र बना दिया था। प्रमुख नीतिगत मुद्दों पर उनकी ज्ञानपूर्ण सलाह को मैं कभी नहीं भुला पाऊंगा।  




प्रधानमंत्री ने कहा, 'वर्ष 2014 में मेरे लिए दिल्ली में सब कुछ नया था। यह मेरा सौभाग्‍य था कि पहले दिन से ही मुझे श्री प्रणब मुखर्जी से व्‍यापक मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद मिला। मैं सदैव उनके साथ अपनी बातचीत की यादों को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार, मित्रों और पूरे भारत में उनके प्रशंसकों एवं समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।’









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।