नई दिल्ली: यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योगी सरकार को जीत की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की शानदार विजय, विकास- जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है।यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिए हार्दिक बधाई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया कि ,''यूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है। यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिए हार्दिक बधाई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि ,उत्तर प्रदेश पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की भव्य जीत पर योगी आदित्यनाथ व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। नरेन्द्र मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश के किसान, गरीब व वंचित वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा कर प्रगति के नए मापदंड स्थापित करती रहेगी।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्याशियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि आप सबकी यह जीत भारत की पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।
उन्होंने ट्वीट किया कि,''त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए विजयी सभी प्रत्याशियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। आप सबकी यह जीत भारत की पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।
योगी आदित्यनाथ ने एक अन्य ट्वीट में लिखा,''उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी की लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रतिफल है। यह उत्तर प्रदेश में स्थापित सुशासन के प्रति जन विश्वास का प्रकटीकरण है। सभी प्रदेशवासियों का धन्यवाद एवं विजय की हार्दिक बधाई!
बता दें कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 75 में से 67 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। संतकबीर नगर, बलिया, आजमगढ़ और एटा में सपा ने जीत दर्ज की है। जबकि बागपत में राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया है।