मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सत्ता का ऐसा घिनौना चेहरा कभी नहीं देखा गया: जिपं अध्यक्ष चुनाव रिजल्ट पर भन्नाए अखिलेश, बोले- BJP ने जबर्दस्ती हेल्पर देकर अपने पक्ष में वोट लिया

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,'' जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में आज सत्तारूढ़ दल ने सभी लोकतांत्रिक मान्यताओं का तिरस्कार करते हुए स्वतंत्र…

सत्ता का ऐसा घिनौना चेहरा कभी नहीं देखा गया: जिपं अध्यक्ष चुनाव रिजल्ट पर भन्नाए अखिलेश, बोले- BJP ने जबर्दस्ती हेल्पर देकर अपने पक्ष में वोट लिया
सत्ता का ऐसा घिनौना चेहरा कभी नहीं देखा गया: जिपं अध्यक्ष चुनाव रिजल्ट पर भन्नाए अखिलेश, बोले- BJP ने जबर्दस्ती हेल्पर देकर अपने पक्ष में वोट लिया | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,'' जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में आज सत्तारूढ़ दल ने सभी लोकतांत्रिक मान्यताओं का तिरस्कार करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को एक मजाक बना दिया है। सत्ता का ऐसा बदरंग चेहरा कभी नहीं देखा गया। भाजपा ने अपनी हार को जीत में बदलने के लिए मतदाताओं के अपहरण, उनको मतदान से रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन के सहारे बल प्रयोग किया और जबर्दस्ती हेल्पर देकर अपने पक्ष में मतदान करा लिया। भाजपा की धांधली का विरोध करने पर समाजवादी कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार किया गया। ऐसा लग रहा था जैसे जनादेश के अपहरण के किए भाजपा सरकार नंगा नाच करने पर उतारू है।



अखिलेश यादव ने कहा,'यह अजीब बात है कि जहां जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में ज्यादातर परिणाम समाजवादी पार्टी के पक्ष में आए थे और भाजपा की बुरी हार हुई थी वहीं अब जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा सत्ता के बल पर धांधली करके बहुमत में आ गई है। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत भी सामने आई है। प्रशासनिक अधिकारियों को याद रखना चाहिए कि सेवा नियमावली का उल्लंघन करते हुए सत्ता दल के पक्ष में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।



 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा,''राज्य निर्वाचन आयुक्त पंचायती राज को ज्ञापन देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में सत्ता दल की तानाशाही मुखर रूप में दिखाई दी। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी समर्थक पंचायत सदस्य श्री अरुण रावत का अपहरण कर लिया गया। डी.एम. कार्यालय में समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती विजय लक्ष्मी को बिठा लिया गया और उनके पति विधायक श्री अंबरीष पुष्कर को उनसे मिलने से भी रोका गया। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और महिलाओं के विरोध पर उनसे अभद्रता की गई। 



अखिलेश यादव ने कहा,' जनपद प्रयागराज के अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान केन्द्र पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाकर मतदान की गोपनीयता भंग की। जनपद फिरोजाबाद में कोर्ट के आदेश के बावजूद 6 मतदाता रोके गए।



'समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि,''आज भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए पढ़े लिखे पंचायत सदस्यों को भी मतदान के समय जबरन हेल्पर दिए गए। फर्रुखाबाद में 3 मतदाता जो एम.ए. पास हैं उन्हें भी प्रशासन ने भाजपाई हेल्पर देकर अपने पक्ष में मतदान कराया। अलीगढ़ में 9 सदस्यों को सहायक हेल्पर समाजवादी पार्टी के विरोध के बावजूद दिए गए। शामली में जबरन 8 हेल्पर लगा दिए गए। 




उन्होंने कहा,''जनपद रामपुर में समाजवादी पार्टी के दो पंचायत सदस्यों का रास्ते से पुलिस ने अपहरण कर लिया और हेल्पर देकर समाजवादी पार्टी के सदस्यों का जबरन वोट भाजपा के पक्ष में डलवाया गया। जनपद अमेठी के चुनाव में कुल 36 वार्डों में 4 ही जिला पंचायत सदस्य निरक्षर थे जबकि 7 हेल्पर लगा दिए गए। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पंचायत सदस्यों को रोक कर धमकाया गया। मतदान बूथ से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शीलम सिंह को भी बाहर कर दिया गया। 



अखिलेश ने कहा,''कन्नौज में समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों के विरुद्ध फर्जी मुकदमें लगाए गए। सत्ता पक्ष के लिए हेल्पर लगाकर मतदान करने का दबाव बनाया गया। 



उन्होंने कहा,'''हमीरपुर में प्रत्याशी दुष्यंत सिंह को धक्का मार कर बाहर कर दिया गया। भाजपा विधायक मनीष बूथ के अंदर बने रहे। सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों को पुलिस-भाजपा के दबंगों ने रास्ते से उठाकर भाजपा के पक्ष में वोट दिलाने का प्रयास किया। हापुड़ में पुलिस जिला प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों के वोट डालने में व्यवधान डालकर चुनाव की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। औरैया में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रवि दोहरे को डी.एम. ने कमरे में बंद कर दिया। यह सरासर लोकतंत्र की हत्या है। 



उन्होंने कहा,'भाजपा ने आज जो धांधली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में की है उसका जवाब अब सन् 2022 में जनता देने को तैयार बैठी है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही लोकतंत्र बहाल होगा और तभी जनता के साथ न्याय होगा।







                                                   

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।