अहमदाबाद के अस्पताल में आग की घटना पर PM मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता का किया ऐलान
नई दिल्ली: अहमदाबाद में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए चिह्नित एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से गुरुवार को आठ मरीजों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में नवरंगपुर इलाके के…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
अहमदाबाद के अस्पताल में आग की घटना पर PM मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता का किया ऐलान | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: अहमदाबाद में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए चिह्नित एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से गुरुवार को आठ मरीजों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में नवरंगपुर इलाके के श्रेय अस्पताल में गुरुवार तड़के आग लग गई।उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोविड-19 के करीब 40 अन्य मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें शहर के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से हादसे में मारे गए लोगों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'अहमदाबाद के अस्पताल में आग लगने से दुखी हूं। मृतक के परिवारों के प्रति संवेदना और जो घायल हुए हैं वो जल्द ठीक हो जाएं। इस स्थिति को लेकर सीएम और मेयर से बात की और स्थिति के बार में जानकारी ली है। प्रभावितों को प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।'
Ahmedabad Hospital Fire: पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। आग लगने से जो लोग घायल हुए हैं उन लोगों को 50,000 रु. दिया जाएगा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।