तिरुवनंतपुरम: केरल के कोझिकोड में शुक्रवार रात एक बड़ा विमान हादसा हो गया। कोझीकोड के करिपुर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान रनवे पर फिसला और हादसे का शिकार हो गया। दुबई-कोझिकोड एयर इंडिया की फ्लाइट (IX-1344) आज लगभग 7:45 PM करिपुर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान स्किड हो गई। करिपुर हवाई अड्डे पर कोझीकोड विमान दुर्घटना में अब तक 17 लोगों की मौत हुई है। 123 घायल और 15 गंभीर रूप से घायल|
करिपुर विमान दुर्घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, गृह मंत्री अमित शाह,विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।
कोझीकोड में हुए विमान हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया है|प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा,कोझीकोड में हुए विमान हादसे से बहुत आहत हूँ। मेरे विचार उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। केरल CM से बात की। अधिकारी घटनास्थल पर हैं और सभी प्रकार की सहायता प्रदान कर रहे हैं|
पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल के सीएम पिनाराई विजयन से करईपुर विमान दुर्घटना के बारे में फोन पर बात की। सीएम ने पीएम को बताया कि कोझीकोड और मलप्पुरम जिला कलेक्टरों और आईजी अशोक यादव सहित अधिकारियों की एक टीम हवाई अड्डे पर पहुंची है और बचाव अभियान में भाग ले रही है|
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोझिकोड में विमान हादसे पर शोक जताया। कांग्रेस नेता ने कहा, 'मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों को जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया कि एनडीआरएफ को घटना स्थल पर जल्द से जल्द पहुंचने और बचाव कार्य में मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस हादसे पर संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
केरल के कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस की पीड़ादायक विमान दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुःख हुआ। केरल के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान से बात कर स्थिति के बारे में जानकारी ली। मेरी संवेदना दुर्घटना प्रभावित यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और उनके परिवारों के साथ है : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
कोझीकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस त्रासदी के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों और घायल लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं। हम आगे के विवरणों का पता लगा रहे हैं : विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर
दुबई से केरल आने वाले एयर इण्डिया के विमान की आज शाम कोझिकोड में उतरते समय हुई दुर्घटना अति-दुःखद। केन्द्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों को भी तत्काल इस मामले में हर प्रकार के मदद के लिए आगे आना चाहिए:बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
केरल में कोझिकोड एयरपोर्ट पर दुबई से लौट रहे एयर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद खबर मिली है। मैं ईश्वर से सभी यात्रियों की सलामती एवं सुरक्षा की प्रार्थना करता हूँ:राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट
कोझिकोड से आने वाली बहुत दुखद और दुखद खबर। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना और प्रार्थना करता हूँ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
कोझीकोड में हुए हवाई हादसे में बहुत पीड़ित और व्यथित हूँ। दुबई से कोझीकोड की एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या AXB-1344, बारिश की स्थिति में रनवे पर स्किड कर गई। 2 टुकड़ों में टूटने से पहले एक ढ़लान में 35 फीट नीचे पहुंच गई : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी
शायद कालीकट में बहुत भारी बारिश होने के कारण पायलट पहले लैंडिंग नहीं कर पाया। दूसरे प्रयास में हार्ड लैंडिंग हुई। जिसके बाद फ्लाइट रनवे से बाहर स्किड कर गई। यह बहुत दुखद दुर्घटना है :वी. मुरलीधरन विदेश राज्य मंत्री (करिपुर हवाई अड्डे पर दुबई-कोझीकोड एयर इंडिया फ्लाइट दुर्घटना पर)