मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर राष्ट्रपति कोविंद , अमित शाह, कपिल सिब्बल ,CM योगी, मायावती समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया| पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर प्रमुख राजनेताओं ने शोक जताया है। उनके निधन पर पीएम मोदी, राष्ट…

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर राष्ट्रपति कोविंद , अमित शाह, कपिल सिब्बल ,CM योगी, मायावती समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर राष्ट्रपति कोविंद , अमित शाह, कपिल सिब्बल ,CM योगी, मायावती समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया|  पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर प्रमुख राजनेताओं ने शोक जताया है। उनके निधन पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल,केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर,कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद,CM योगी आदित्यनाथ समेत तमाम हस्तियों ने उन्हें ट्विटर पर श्रद्धांजलि अर्पित की




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर पूरा भारत शोकाकुल है। उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास पथ पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वह एक उत्कृष्ट विद्वान और राजनीतिज्ञ थे। समाज के सभी वर्गों और राजनीतिक वर्ग में उनकी प्रशंसा होती थी।कहा, 'मैं 2014 में दिल्ली में नया था। पहले दिन से ही मुझे प्रणब मुखर्जी का मार्गदर्शन, समर्थन और आशीर्वाद मिला। मैं हमेशा उनके साथ अपनी बातचीत को संजोता रहूंगा। पूरे भारत में उनके परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम् शांति।'





गृहमंत्री अमित शाह  ने प्रणब मुखर्जी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके निधन से भारतीय राजनीति में गहरा शून्य पैदा हो गया है।अमित शाह शोक व्यक्त करते हुए कहा, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। वह बहुत अनुभवी नेता था, जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की। प्रणब दा का प्रतिष्ठित करियर पूरे देश के लिए गर्व की बात है।




कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शोक जताते हुए ट्वीट किया, ''बहुत दुख के साथ, देश को हमारे पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की खबर मिली| मैं उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए देश के साथ शामिल हुआ| शोक संतप्त परिवार और मित्रजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना|





राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया।  राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा पूर्व राष्ट्रपति, श्री प्रणब मुखर्जी के स्वर्गवास के बारे में सुनकर हृदय को आघात पहुंचा। उनका देहावसान एक युग की समाप्ति है। श्री प्रणब मुखर्जी के परिवार, मित्र-जनों और सभी देशवासियों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदना व्यक्त करता हूँ।



 राष्ट्रपति कोविंद ने कहा असाधारण विवेक के धनी, भारत रत्न श्री मुखर्जी के व्यक्तित्व में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम था। 5 दशक के अपने शानदार सार्वजनिक जीवन में, अनेक उच्च पदों पर आसीन रहते हुए भी वे सदैव जमीन से जुड़े रहे। अपने सौम्य और मिलनसार स्वभाव के कारण राजनीतिक क्षेत्र में वे सर्वप्रिय थे।भारत के प्रथम नागरिक के रूप में, उन्होंने लोगों के साथ जुड़ने और राष्ट्रपति भवन से लोगों की निकटता बढ़ाने के सजग प्रयास किए। उन्होंने राष्ट्रपति भवन के द्वार जनता के लिए खोल दिए। राष्ट्रपति के लिए 'महामहिम' शब्द का प्रचलन समाप्त करने का उनका निर्णय ऐतिहासिक है।



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, देश के लिए प्रणब मुखर्जी का योगदान अतुलनीय है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति भी है। उनके पास भारतीय इतिहास, कूटनीति, लोक प्रशासन और रक्षा मामलों का शानदार ज्ञान था। उन्हें समाज के सभी वर्गों से प्रशंसा हासिल थी|प्रणबदा ने चरित्र की सादगी, ईमानदारी और ताकत का बखान किया। उन्होंने हमारे देश को परिश्रम और समर्पण के साथ काम किया।सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान अमूल्य था। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। शांति!




देश के पूर्व राष्ट्रपति, भारतरत्न प्रणब मुखर्जी जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनकी मृत्यु देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। प्रणब दा, उमदा व्यक्तित्व के धनी और अच्छे मित्र थे : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी




पूर्व राष्ट्रपति मा. श्री प्रणब मुखर्जी के निधन के समाचार को सुनकर अत्यंत दु:ख हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।   ॐ शांति! : मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान




भारत रत्न और भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर बेहद दुख हुआ है। उनके परिजनों को, उनके समर्थकों को ये दुख सहने की शक्ति मिले। यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है : उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य



उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "श्री प्रणब मुखर्जी जी सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति थे।"




कांग्रेस की परंपरा में इस समय प्रणब जी अकेले व्यक्ति थे जिनके साथ इतिहास, संस्कृति एवं राजनीति के व्यापक पक्षों पर लंबा संवाद हो सकता था| यह अपूरणीय क्षति है। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि : जनार्दन द्विवेदी



प्रणब मुखर्जी जी के निधन पर बहुत दुख हुआ है। उनके काम को लोग हमेशा याद रखेंगे। देश ने एक बहुत अच्छा देशभक्त सपूत खो दिया है। हम प्रार्थना करेंगे कि उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके बेटे और बेटी को साहस मिले : गुलाम नबी आज़ाद, कांग्रेस




देश ने एक महान सपूत खोया है। भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन से पूरा देश दुखी है। चाहे पार्लियामेंट में उनका भाषण हो या उनसे कोई मुलाकात वो हमेशा एक अच्छे शिक्षक के रूप में पेश आए। उनको हमारी भावपूर्ण श्रद्धांजलि : केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर





कांग्रेस पार्टी में उनका योगदान इतिहास के सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। वो अपने आप में एक इनसाइक्लोपीडिया थे। ऐसे शख्स राजनीति में बहुत कम दिखते हैं। कांग्रेस पार्टी के वो भीष्म पितामह थे। उनकी सहमति के बिना कांग्रेस पार्टी कोई फैसला नहीं ले सकती थी : कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल





प्रणब दा से मेरे पुराने संबंध थे, जब मैं नौजवान था और फुल टाइम राजनीति में भी नहीं आया था, तब से उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया है। 1979 में उन्होंने मुझे चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं : कमलनाथ, म.प्र. पूर्व CM




प्रणब मुखर्जी साहब का बहुत बड़ा योगदान भारतीय राजनीति में है। उन्होंने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। यह भारतीय राजनीति और राष्ट्र की एक अपूरणीय क्षति है। वो युगों-युगों तक भारतीय राजनीति का, समाज का, देश का मार्गदर्शन करते रहेंगे : योग गुरु रामदेव




भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर मैं शोक व्यक्त करता हूं। संसदीय व प्रशासनिक क्षेत्र में उनका अनुभव बेजोड़ था। व्यक्तिगत संबंधों में उन्होंने राजनीतिक जुड़ाव को कभी बाधा नहीं बनने दिया। उनका निधन हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है : लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताया है। आरएसएस ने उन्हें अपना मार्गदर्शक बताते हुए निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। भारत के राजनैतिक-सामाजिक जीवन में उपजी इस शून्यता को भरना आसान नहीं होगा। संघ के प्रति उनके प्रेम और सद्भाव के चलते हमारे लिए तो वे एक मार्गदर्शक थे। उनका जाना संघ के लिए एक अपूरणीय क्षति है : पूर्व राष्ट्रपति Pranab Mukherjee के निधन पर RSS




पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। सरकार जब भी संकट में आती थी तो एक संकट मोचक के रूप में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। मैं छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल





प्रणब मुखर्जी जी हमें ऐसे समय में छोड़कर चले गए, जब देश को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। हमारे सामने कुछ गंभीर चुनौतियां हैं। चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव और आर्थिक संकट के समय में उनकी बुद्धिमत्ता और सलाह सरकार और देश की काफी मदद कर सकती थी : आनंद शर्मा, कांग्रेस





प्रणब मुखर्जी जी का निधन दुखद समाचार है। मुझे उनके साथ सरकार और पार्टी में काम करने का अवसर मिला। उन्होंने मुझे हमेशा बढ़ावा दिया। अगर पार्टी में सही रूप से कोई बुद्धिजीवी था, जिसको पार्टी के आचरण और इतिहास के बारे में जानकारी थी, तो वो प्रणब दा थे : सलमान खुर्शीद, कांग्रेस





देश की जानीमानी राजनीतिक हस्तियों में एक पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के इलाज के दौरान आज निधन की खबर अति-दुःखद। उनके शोकसंतप्त परिवार व समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना। सौम्य व सभ्य स्वभाव के श्री मुखर्जी के लम्बे राजनीतिक जीवन व देशसेवा समर्पन को हमेशा याद किया जाता रहेगा:बहुजन समाज पार्टी (बसपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती




भूतपूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी जी को भावभीनी श्रद्धांजली! भारत की राजनीति ने आज एक सच्चा रत्न खोया है:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।