नई दिल्ली:जाने-माने शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का अमेरिका में निधन हो गया| पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज का 90 वर्ष की आयु में अमेरिका के न्यू जर्सी में निधन हो गया| मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पंडित जसराज का निधन, भारतीय सांस्कृतिक क्षेत्र में एक गहरा शून्य छोड़ गया है।
पीएम मोदी ने कहा,'' पंडित जसराज जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से भारतीय सांस्कृतिक क्षेत्र में एक गहरा प्रभाव पड़ा है। न केवल उनकी प्रस्तुतियां उत्कृष्ट थीं, उन्होंने कई अन्य गायकों के लिए एक असाधारण गुरु के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। दुनिया भर में उनके प्रशंसकों और परिवार प्रशंसकों के प्रति संवेदना| शांति!
संगीत किंवदंती और अद्वितीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन से बेहद दुखी हूँ। पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज ने 8 दशकों से भी लंबे करियर में लोगों को अपने संगीत से मंत्रमुग्ध किया। उनके परिवार, दोस्तों और संगीत प्रेमियों के प्रति संवेदनाएं :राष्ट्रपति कोविंद
गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, “संगीत मार्तंड पंडित जसराज जी एक अविश्वसनीय कलाकार थे जिन्होंने अपनी जादुई आवाज से भारतीय शास्त्रीय संगीत को समृद्ध किया| उनका निधन व्यक्तिगत क्षति की तरह लगता है| वह अपनी रचनाओं के माध्यम से हमारे दिलों में हमेशा के लिए रहेंगे| उनके परिवार और फैन्स के प्रति संवेदना| ओम शांति|
सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। मेवाती घराना से जुड़े पंडितजी का सम्पूर्ण जीवन सुर साधना में बीता। सुरों के संसार को उन्होंने अपनी कला से नए शिखर दिए। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है,पद्म विभूषण से सम्मानित , शास्त्रीय संगीत के महान गायक पंडित जसराज जी के निधन की ख़बर स्तब्ध करने वाली है। संगीत के क्षेत्र में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है।उनका निधन संगीत क्षेत्र के लिये एक बड़ी क्षति है। परिवार के प्रति शोक संवेदनाएँ। ईश्वर पीछे उनके परिजनो , प्रशंसको व संगीत प्रेमियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे|
पद्म विभूषण पण्डित जसराज जी के देहावसान पर भावभीनी श्रद्धांजलि! उनके प्रशंसकों के हृदयों में उनका अमर गायन सदैव गुंजायमान रहेगा:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
महान शास्त्रीय गायक, पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनका निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह आघात सहन करने का संबल प्रदान करे:कांग्रेस विधायक सचिन पायलट
महान शास्त्रीय संगीत के गायक व पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज के आज निधन की खबर अति-दुःखद। उनके शोक संतप्त परिवार व उनके सभी संगीत प्रेमियों के प्रति गहरी संवेदना:बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती