मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मनोज सिन्हा बनाए गए जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल

नई दिल्ली:जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया है| जीसी मुर्मू की जगह मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा…

मनोज सिन्हा बनाए गए जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल
मनोज सिन्हा बनाए गए जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया है| जीसी मुर्मू की जगह मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार किया |




गिरीश चंद्र मूर्मू ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया है| पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त कर दिये थे और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था| इसी के बाद अक्टूबर में मुर्मू को उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था|




मनोज सिन्हा 1989 से 1996 तक भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रहे हैं| 1996 में वे पहली बार गाजीपुर सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे, पर 1998 का लोकसभा चुनाव हार गए| हालांकि, 13 महीने के बाद जब दोबारा 1999 में चुनाव हुआ तो दूसरी बार जीतकर संसद पहुंचे|इसके बाद करीब 15 साल तक चुनाव नहीं जीत सके|




2014 लोकसभा चुनाव में मनोज सिन्हा तीसरी बार मोदी लहर पर सवार होकर संसद पहुंचे| मनोज सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री भी रहे| इस दौरान रेल मंत्रालय जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी संभाली, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में हार जाने के चलते सियासी परिदृश्य से पूरी तरह से गायब हो गए थे|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।