मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आप किसके समर्थक है? मैं Direct पूछ रहा हूँ: इंडिगो मैनेजर हत्याकांड और राज्य में हो रहे अपराधों के सवाल पर भड़के CM नीतीश

पटना: बिहार की राजधानी पटना में इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर की रूपेश सिंह और राज्य में हो रहे अपराधों को लेकर नीतीश सरकार कटघरे में है| विपक्ष के साथ सत्‍ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने भी कानून-व्‍यवस्‍थ…

आप किसके समर्थक है? मैं Direct पूछ रहा हूँ: इंडिगो मैनेजर हत्याकांड और राज्य में हो रहे अपराधों के सवाल पर भड़के CM नीतीश
आप किसके समर्थक है? मैं Direct पूछ रहा हूँ: इंडिगो मैनेजर हत्याकांड और राज्य में हो रहे अपराधों के सवाल पर भड़के CM नीतीश | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार की राजधानी पटना में इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर की रूपेश सिंह और राज्य में हो रहे अपराधों को लेकर नीतीश सरकार कटघरे में है| विपक्ष के साथ सत्‍ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने भी कानून-व्‍यवस्‍था (Law and Order) को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पटना में इंडिगो के मैनेजर की हत्या पर और राज्य में हो रहे अपराधों को लेकर सवाल पूछे जाने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार नाराज हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने डीजीपी को पत्रकारों के सामने ही फोन मिला दिया।



शुक्रवार को रूपेश हत्याकांड पर सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए। नीतीश कुमार ने पत्रकारों से पूछा,'''आप किसके समर्थक है? मैं Direct पूछ रहा हूँ...नीतीश कुमार ने भड़कते हुए कहा, 'इसे अपराध मत कहिए, एक हत्या हुई है.. हत्या के पीछे हमेशा कोई वजह होती है| हमें हत्या की पहले वजह देखनी होगी| उन्होंने पत्रकारों पर नाराजगी दिखाते हुए कहा, 'अगर आपके पास सबूत है तो प्लीज पुलिस को बताइए|




उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आपको जानकारी है तो बताइए। रूपेश के हत्यारे नहीं बचेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने पत्रकारों से पूछ लिया कि आप किस पार्टी से हैं। बिहार में 15 साल जब अपराध होता था तब कोई नहीं बोलता था। आज अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। नीतीश ने कहा कि स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे कोई न कोई कारण होता है। अगर आपको पास किसी अपराध के बारे में जानकारी है तो सीधा हमें बताइए।



पटना में इंडिगो के मैनेजर की हत्या पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि,''ये दुखद है कि किसी की हत्या होती है, हत्या का कोई ना कोई कारण होता है और पुलिस उसी की जांच करती है। घटना घटते ही मैंने खुद डीजीपी से पूछा|




नीतीश कुमार ने कहा कि,''मैंने डीजीपी के साथ बात की, एक विशेष टीम बनाई गई है। पुलिस का मनोबल न गिराए, यदि कोई अपना कर्तव्य पूरा नहीं करता है, तो कार्रवाई की जाती है। 2005 से पहले क्या हुआ करता था? बहुत अपराध हुआ। क्या आज भी ऐसा ही है...? ,''उन्होंने कहा,''जहां तक अपराध की घटनाओं का सवाल है, बिहार देश में 23 वें स्थान पर है। यहाँ कानून लागू है। पुलिस अधिक जानकारी का पता लगा रही है। तेजी से सुनवाई की जाएगी, ताकि दोषी के खिलाफ समय पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। मुझे डीजीपी ने आश्वासन दिया है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।