मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में छिड़ी कलह के बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात के बाद कांग्रेस महासचिव प…

नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी
नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  पंजाब कांग्रेस में छिड़ी कलह के बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आज  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की।  नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर पहुंचीं। 



उन्होंने आज सुबह पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर पहुंचीं। 




बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात से ठीक पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने गईं थीं|




पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है|दोनों नेताओं के बीच चल रहे विवाद को दूर करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने पूरा जोर लगा रखा है| इसी कड़ी में आज नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्‍ली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से मुलाकात की है| बता दें कि कुछ दिन पहले ही कैप्‍टन अमरिंदर सिंह भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं|



नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर ट्वीट की है। नवजोत सिंह सिद्धू ने मुलाकात की फोटो ट्वीट करते हुए कहा, 'प्रियंका गांधी जी के साथ आज लंबी मीटिंग हुई|




पहले नवजोत सिंह सिद्धू की मुलाकात राहुल गांधी से होने वाली थी लेकिन किसी कारण से वह राहुल गांधी से नहीं मिल सके थे| अब जब नवजोत सिंह सिद्धू और प्रियंका गंधी की मुलाकात हो गई है|ब ताया जा रहा है कि सिद्धू की बयानबाजी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी नाराज हैं| उन्होंने पार्टी के नेताओं का हिदायत दी है कि वे इस तरह की बयानबाजी न करें जिससे पार्टी को नुकसान हो|उन्होंने कहा कि यदि किसी को नाराजगी है तो वह अपना पक्ष पंजाब प्रभारी या कांग्रेस हाईकमान के समक्ष रख सकता है|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।