मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मीडिया चैनल के बाद अब सोशल मीडिया की बारी, बोली प्रियंका गांधी- सोशल मीडिया पर नियंत्रण के लिए BJP ने Facebook के आधिकारियों से की सांठगांठ

नई दिल्ली: फेसबुक पर अमेरिकी मीडिया के खुलासे को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है| कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा| प्र…

मीडिया चैनल के बाद अब सोशल मीडिया की बारी, बोली प्रियंका गांधी- सोशल मीडिया पर नियंत्रण के लिए BJP ने Facebook के आधिकारियों से की सांठगांठ
मीडिया चैनल के बाद अब सोशल मीडिया की बारी, बोली प्रियंका गांधी- सोशल मीडिया पर नियंत्रण के लिए BJP ने Facebook के आधिकारियों से की सांठगांठ | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: फेसबुक पर अमेरिकी मीडिया के खुलासे को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है| कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा| प्रियंका गांधी ने कहा कि,भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फेसबुक का इस्तेमाल भ्रामक जानकारी और नफरत फैलाने के लिए किया।




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,'भारत के ज़्यादातर मीडिया चैनल के बाद अब सोशल मीडिया की बारी है। भारतीय जनता पार्टी नफरत और दुष्प्रचार फैलाने के लिये  हर तरह के हथकंडे का इस्तेमाल करती थी और अभी भी कर रही है।




प्रियंका गांधी ने कहा कि, फ़ेसबुक जो आम जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सरल माध्यम है उसका  भी इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भ्रामक जानकारी और नफरत फैलाने के लिए किया। इतना ही नहीं facebook कोई कार्रवाई न कर पाए इसके लिए भाजपा ने फेसबुक के आधिकारियों से सांठगांठ भी की ताकि सोशल मीडिया पर नियंत्रण बना रहे।





इससे पहले  कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोला था|कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर फेसबुक और व्हाट्सएप का नियंत्रण करने का आरोप लगाया था| उन्होंने कहा था कि,''भाजपा-RSS भारत में फेसबुक और व्हाट्सएप का नियंत्रण करती हैं। इस माध्यम से ये झूठी खबरें व नफ़रत फैलाकर वोटरों को फुसलाते हैं।




 खबर के हवाले से ट्वीट कर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा था,''भाजपा और आरएसएस भारत में फेसबुक और व्हाट्सएप को नियंत्रित करते हैं। वे(भाजपा और आरएसएस) इसके माध्यम से फर्जी खबरें और नफरत फैलाते हैं और इसका इस्तेमाल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए करते हैं।आख़िरकार, अमेरिकी मीडिया ने फेसबुक का सच सामने लाया है।











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।