मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 सितंबर 2026

रूस में हो गई थी मौत, परिवार 6 महीनों से शव लाने के लिए कर रहा संघर्ष: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, हितेंद्र के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की मांग की

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उदयपुर निवासी हितेंद्र का शव रूस से स्वदेश मंगाने की मांग की है। राजस्थान से रोजगार की तलाश में रूस गए उदयपुर निवासी हिते…

रूस में हो गई थी मौत, परिवार 6 महीनों से शव लाने के लिए कर रहा संघर्ष: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, हितेंद्र के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की मांग की
रूस में हो गई थी मौत, परिवार 6 महीनों से शव लाने के लिए कर रहा संघर्ष: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, हितेंद्र के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की मांग की | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उदयपुर निवासी हितेंद्र का शव रूस से स्वदेश मंगाने की मांग की है। राजस्थान से रोजगार की तलाश में रूस गए उदयपुर निवासी हितेंद्र गरासिया का 17 जुलाई 2021 को रूस में निधन हो गया था। लेकिन गरासिया का शव अभी तक भी स्वदेश नहीं लाया जा सका है।  प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर हितेंद्र की पार्थिव देह को जल्द से जल्द भारत लाने की मांग की है।  वही हितेंद्र गरासिया परिवार ने प्रियंका गांधी से मुलाकात भी की है| प्रियंका गांधी ने हितेंद्र गरासिया के परिवार के साथ मुलाकात की फोटो भी शेयर की है।



प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि,''उदयपुर के हितेंद्र गरासिया जी की रूस में मृत्यु हो गई थी।  उनका परिवार 6 महीनों से उनका शव लाने के लिए संघर्ष कर रहा है। उनकी बेटी उर्वशी गरासिया जी ने मुझसे मिलकर तथ्यों से अवगत कराया। उर्वशी बड़ी हिम्मत से आवाज उठा रही हैं। मैंने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर संवेदनशीलता के साथ इस परिवार की मांग सुनने का निवेदन किया है।



पत्र में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से कहा,'' ' आपका ध्यान एक बेहद संवेदनशील मुद्दे की तरफ आकर्षित करना चाहती हूँ। उदयपुर, राजस्थान के रहने वाले श्री हितेंद्र गरासिया जी रूस में कान करते थे। 17 जुलाई 2021 को रूस में उनकी मृत्यु हो गई थी। लगभग 6 महीने से स्वर्गीय हितेंद्र गरासिया जी का परिवार उनके शव को भारत लाने की माँग कर रहा है। स्वर्गीय हितेंद्र गरासिया जी की बेटी ने बहुत हिम्मत कर के इस बाबत आपके कार्यालय पर भी गुहार लगाई। वह एक आखरी बार अपने पिता को देखना चाहती है । लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई होती नहीं दिखी है।



महोदय, मैं आपसे विनम्र निवेदन करती हूँ कि मानवीय संवेदनाओं से जुड़े हुये इस गंभीर विषय को संज्ञान में लेकर आप स्वर्गीय हितेंद्र गरासिया जी की दिवंगत देह को रूस से सम्मानजनक दाह संस्कार के लिये पीडित परिवार के पास पहुंचाना सुनिश्चित करवाएँ। मानवता के नाते एवं भारत के नागरिक होने के नाते स्वर्गीय हितेंद्र गरासिया जी के परिवार को उनके सम्मानजनक अंतिम संस्कार का हक मिलना ज़रूरी है। मैं स्वर्गीय हितेंद्र गरासिया जी की पुत्री सुश्री उर्वशी गरासिया जी द्वारा उपलब्ध कराए गए इस संदर्भ से जुड़े डॉक्युमेंट्स पत्र के साथ संलग्न कर रही हूँ।


उल्लेखनीय है कि राजस्थान से रोजगार की तलाश में रूस गए उदयपुर निवासी हितेंद्र गरासिया का 17 जुलाई 2021 को रूस में निधन हो गया था। लेकिन गरासिया का शव अभी तक भी स्वदेश नहीं लाया जा सका है। प्रियंका गांधी ने हितेंद्र गरासिया के परिवार के साथ मुलाकात की फोटो  शेयर की है। प्रियंका गांधी पीएम मोदी को पत्र लिखकर हितेंद्र की पार्थिव देह को जल्द से जल्द भारत लाने की मांग की है। पीड़ित परिवार शव को स्वदेश मंगवाने के लिए भटक रहा है। गरासिया के परिवार ने प्रधानमंत्री कार्यालय से भी गुहार लगाई थी, लेकिन अभी तक हितेंद्र के शव के स्वदेश लाने में सफलता नहीं मिल पाई है। पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि कांग्रेस महासचिल के हस्तक्षेप के बाद भाकर सरकार हितेंद्र गरासिया के शव को स्वदेश लाने में मदद करेगी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।