नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नौकरियों और निजीकरण के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है|कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार की सोच - ‘न्यूनतम शासन, अधिकतम निजीकरण’ है। ‘कोविड तो बस बहाना है, सरकारी दफ्तरों को स्थाई ‘स्टाफ-मुक्त’ बनाना है..
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा- "मोदी सरकार की सोच - 'Minimum Govt Maximum Privatisation' कोविड तो बस बहाना है, सरकारी दफ़्तरों को स्थायी ‘स्टाफ़-मुक्त’ बनाना है, युवा का भविष्य चुराना है, ‘मित्रों’ को आगे बढ़ाना है। SpeakUp
इससे पहले, शुक्रवार को राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, 12 करोड़ रोज़गार गायब.. 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था गायब ...आम नागरिक की आमदनी गायब ...देश की खुशहाली और सुरक्षा गायब.... सवाल पूछो तो जवाब गायब।#विकास_गायब_है....मोदी सरकार, रोज़गार, बहाली, परीक्षा के परिणाम दो, देश के युवाओं की समस्या का समाधान दो।