नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि,'' केंद्र सरकार ने पिछले छह वर्षों में देश की असंगठित अर्थव्यवस्था पर हमला किया है और लोगों को गुलाम बनाने की कोशिश की है।
राहुल गांधी ने 'अर्थव्यवस्था की बात' के एक नई वीडियो सीरीज में कहा, "भाजपा सरकार ने पिछले छह वर्षों में असंगठित अर्थव्यवस्था पर कई बार हमला किया है और आपको गुलाम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, जो आर्थिक त्रासदी देश झेल रहा है उस दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई की आज पुष्टि हो जाएगी: भारतीय अर्थव्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है। ‘असत्याग्रही’ इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं।सच जानने के लिए मेरा वीडियो देखें।
'अर्थव्यवस्था की बात' के एक नई वीडियो सीरीज में राहुल गांधी ने कहा 2008 में जबरदस्त आर्थिक तूफान आया और पूरी दुनिया में आया। अमेरीका में, जापान में, यूरोप में, चीन में सब जगह आया। अमेरीका के बैंक गिर गए। एक के बाद एक, कंपनियों की लाइन लग गई, कंपनियां बंद हो गईं। यूरोप के बैंक गिरे लेकिन हिंदुस्तान को कुछ नहीं हुआ।'
पिछले 6 साल से BJP सरकार ने असंगठित व्यवस्था पर आक्रमण किया है| 3 बड़े उदाहरण तो मैं आपको अभी दे देता हूं- नोटबंदी; गलत GST; लॉकडाउन| यह मत सोचिए कि लॉकडाउन के पीछे सोच नहीं थी, कि आखिरी मिनट पर लॉकडाउन कर दिया|
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इन तीनों का लक्ष्य हमारी इनफॉरमल सेक्टर को खत्म करने का है | राहुल गांधी ने आगे कहा कि इनफॉरमल सेक्टर में पैसा है - लाखों करोड़ों रुपए| इनफॉरमल सेक्टर 90% से ज्यादा रोजगार देता है जिस दिन इनफॉरमल सेक्टर नष्ट हो गया उस दिन हिंदुस्तान रोजगार नहीं पैदा कर पाएगा|