मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

तमिलनाडु दौरे का दूसरा दिन: रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी का वार, जनता महँगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को 3 दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे है। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अक्सर कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते रहते है…

तमिलनाडु दौरे का दूसरा दिन: रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी का वार, जनता महँगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त
तमिलनाडु दौरे का दूसरा दिन: रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी का वार, जनता महँगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त | फ़ोटो: TVL News

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को 3 दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे है। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अक्सर कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते रहते हैं। रविवार को उन्होंने मंहगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट करके सरकार पर निशाना साधा है। रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है।



राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, मोदी जी ने ‘GDP’ यानी गैस-डीज़ल-पेट्रोल के दामों में ज़बरदस्त विकास कर दिखाया है! जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त।' अपने ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने एक अखबार का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें तेल और गैस की बढ़ती कीमतों की तुलना की गई है।



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसमें बताया गया है कि एक जुलाई, 2020 को जयपुर में रसोई गैस के प्रति सिलेंडर की कीमत 594.5 रुपये थी जबकि सात जनवरी, 2021 को यह रकम 698 रुपये हो गई। वहीं जयपुर में एक जुलाई 2020 को डीजल का दाम 81.32 रुपये लीटर था जबकि जनवरी, 2021 में यह 83.64 रुपये हो चुका है। राहुल गांधी ने पेट्रोल के दामों को लेकर लिखा है कि साल एक जुलाई 2020 को पेट्रोल की कीमत 87.57 रुपये थी जो सात जनवरी 2021 को 91.63 रुपये हो गई।



वहीँ तमिलनाडु के इरोड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा हम अपने इतिहास में पहली बार देख रहे हैं कि किसान 26 जनवरी को रैली कर रहे हैं क्योंकि वो दुखी हैं और इस बात को समझते हैं कि जो उनका है वो उनसे छीना जा रहा है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।