मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: व्यापारी की गाड़ी से धोखा देकर रुपयों से भरा बैग चोरी करके भागने वाला आरोपी पकड़ा गया, 1,82,500 रुपये बरामद

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना कोतवाली पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम द्वारा व्यापारी की गाड़ी से धोखा देकर(टप्पेबाजी) रुपयों से भरा बैग चोरी करके भागने वाले अभियुक्त को एक लाख बयासी हजार पाँच सौ (…

बस्ती: व्यापारी की गाड़ी से धोखा देकर रुपयों से भरा बैग चोरी करके भागने वाला आरोपी पकड़ा गया, 1,82,500 रुपये बरामद
बस्ती: व्यापारी की गाड़ी से धोखा देकर रुपयों से भरा बैग चोरी करके भागने वाला आरोपी पकड़ा गया, 1,82,500 रुपये बरामद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना कोतवाली पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम द्वारा व्यापारी की गाड़ी से धोखा देकर(टप्पेबाजी) रुपयों से भरा बैग चोरी करके भागने वाले अभियुक्त को एक लाख बयासी हजार पाँच सौ (182500) रुपये नगद व कार के साथ किया गया गिरफ्तारबस्ती कोतवाल रामपाल यादव, चौकी इंचार्ज बडेवन जनार्दन प्रसाद ,सर्विलांस सेल के जितेंद्र सिंह ने अभियुक्त अर्जुन को किया गिरफ्तार।




पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के आदेश के क्रम में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामपाल यादव मय टीम,चौकी प्रभारी बड़ेबन जनार्दन प्रसाद, एस0ओ0जी0 टीम व सर्विलांस टीम द्वारा दिल्ली के थाना इन्द्रपुरी क्षेत्र इन्द्रपुरी जे0जे0 कालोनी के E- ब्लाक 281 सेकेण्ड फ्लोर निवासी अभियुक्त अर्जुन पुत्र चन्द्रशेखर को बस्ती जिले के हर्दिया चौराहे से एक लाख बयासी हजार पाँच सौ (182500) रुपये नगद व कार DL-1-NA-0578 के साथ गिरफ्तार किया गया।




पुलिस ने बताया,'' कानपुर नगर के थाना अनवरगंज क्षेत्र 29-A आनन्दपुरी निवासी सचिन अग्रवाल पुत्र स्व0 जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल दिनांक 04.02.2021 को थाना कोतवाली पर लिखित तहरीर दिये कि,'' गोरखपुर से बस्ती व्यापार के सम्बंध में कार UP-78-EN -2639 से आया था, बस्ती में हिन्दुस्तान बिल्डिंग मैटेरियल कटरा करीब 1.15 बजे पहुँचा, वहां से मुझे गोण्डा जाना था कि सामने से एक व्यक्ति आया उसने कहा कि आपकी गाड़ी से मोबील आयल गिर रहा है। 




सचिन अग्रवाल ने कहा,'' यह सुनकर मैं बाहर निकला और गाड़ी का बोनट खोला, बोनट पुरी तरह | नही खुल रहा था। मैं गुगल पर सर्च करके फोर्ड कम्पनी के नंबर पर बात किया तो उसने गाड़ी को गोरखपुर दिखाने के लिए बताया उसी समय हिन्दुस्तान बिल्डिंग मैटेरियल पर एक | व्यक्ति आया उसने कहा कि कम्पनी वाले बहुत पैसा लेंगे आप एक बार फिर चेक कर लिजिए ।मैने पुनः प्रयास किया तो बोनट खुल गया अंदर सब ठिक था उसी व्यक्ति ने कहा कि गाड़ी के निचे झुक कर देखिए जब मैं झुक कर उठा तो देखा कि वह व्यक्ति नहीं था और मोबील नही गिर रहा था। बोनट बन्द करके वापस कार की सीट पर आकर बैठा तो देखा कि | मेरा भूरे रंग का बैग गायब था जिसमें करीब पाँच ,छ: लाख नगद रुपया व पार्टी द्वारा दिया गया चेक हिसाब की डायरी थी । जिस व्यक्ति ने बताया कि मोबील गिर रहा है और दुसरा व्यक्ति जिसनें गाड़ी ठीक करने की सलाह दी उन्ही लोगों ने बैग लिया है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।