मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

GDP में हुई भारी गिरावट को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा-नोटबंदी से शुरू हुई थी अर्थव्यवस्था की बर्बादी

नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है ।सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से जून तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था में 23.9…

GDP में हुई भारी गिरावट को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा-नोटबंदी से शुरू हुई थी अर्थव्यवस्था की बर्बादी
GDP में हुई भारी गिरावट को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा-नोटबंदी से शुरू हुई थी अर्थव्यवस्था की बर्बादी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है ।सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से जून तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था में 23.9 फीसदी की गिरावट आई है। GDP में हुई भारी गिरावट को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है। 




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,''अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी और उसके बाद से एक के बाद एक गलत नीतियां अपनाई गईं। राहुल ने ट्वीट किया, GDP -23.9 देश की अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी। तब से सरकार ने एक के बाद एक ग़लत नीतियों की लाइन लगा दी।



इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि,''GDP 24% गिरा। स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट। सरकार का हर चेतावनी को नज़रअंदाज़ करते रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।





कांग्रेसप्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी, अब तो मान लीजिए कि जिसे आपने “मास्टर स्ट्रोक” कहा, वास्तव में वो “डिसास्टर स्ट्रोक” थे! नोटबंदी,  ग़लत जीएसटी, और देशबंदी (तालाबंदी)...सत्ता के छह साल - “एक्ट्स ऑफ् फ्रॉड” ! पिछले तीन माह - “एक्ट ऑफ् गॉड” ? मोदी है, तो ये भी मुमकिन है !#GDP2020









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।